Event More News

43 दिन की आंदोलन खत्म…आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं-सहायिकाओं में होली से पहले होली सा जश्न…नाचते-गाते-झूमते आए नजर…”हमारा नेता कैसा हो !! भूपेश बघेल जैसा हो” से गुंजा जशपुर…विडियो…पढ़ें पूरी खबर

जशपुर। वर्तमान भारत।

रिपोर्ट: गजाधर पैकरा

जशपुर (छत्तीसगढ़) वर्तमान भारत। जिले में आखिर तिरालिस दिनों की हड़ताल में बैंठी आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं और सहायिकाओं ने अपने आंदोलन से वेतन बढ़ाने में सफलता हासिल की है। और खुशियों से झूमते गाते नाचते हुए नजर आए।

भूपेश सरकार ने अपने कार्यकाल का आखरी बजट पेश कर दिया। सरकार ने इसे भरोसे का बजट बताया है। सरकार का दावा है कि उन्होंने इस बजट में सभी वर्गों का ध्यान रखा है।वह कह रहे हैं कि सभी क्षेत्रों को संतुलित रूप से सौगात दी गई है। हर जिलों की सुविधाओं का विशेष ख्याल रखा गया है।

इन सब के बीच सरकार ने सबसे बड़ा ऐलान प्रदेश की आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं, सहायिकाओं को लेकर किया है। भूपेश बघेल ने आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं और सहायिकाओं के मानदेय में बड़ी वृद्धि की है। अब उनका मानदेय बढ़कर 10 हजार रुपए हो गया है।

इस इलाके के साथ ही जिले भर के आंगनबाड़ी कार्यकर्ता सहायिका में जश्न का माहौल है। रणजीता स्टेडियम के निकट एकत्रित होकर आंगनबाड़ी कार्यकर्ता एवं सहायिकाओं ने रंग गुलाल लगाकर एक दूसरे को बधाइयां देती रहीं।

और वे नारे लगाते रहे कि “हमारा नेता कैसा हो !! भूपेश बघेल जैसा हो” मानदेय बढ़ाए जाने की खबर प्राप्त होते ही आंदोलनकारियों ने धरना स्थल पर ही होली मनाई। इस दौरान आंगनबाड़ी कार्यकर्ता व सहायिकाओं ने नारी शक्ति जिंदाबाद और मुख्यमंत्री भूपेश बघेल जिंदाबाद के नारे भी लगाए।

मानदेय राशि बढ़ने की खबर सुनने के पश्चात आंगनबाड़ी कार्यकर्ता एवं सहायिकाओं में खुशी की लहर दौड़ पड़ी। महिला कार्यकर्ता एवं सहायिका झूमने और नाचने लग गई। वहीं कई महिलाएं भावुक हो गई और आंखों से आंसू बहने लगी।

कांग्रेस के कार्यकर्ता एवं पदाधिकारी आंगनबाड़ी कार्यकर्ता और सहायिकाओं की खुशियों में शामिल हुए। ज्ञात हो कि आंगनबाड़ी कार्यकर्ता व सहायिकाओं की नजर 6 मार्च को मुख्यमंत्री द्वारा पेश किए जाने वाले बजट पर थी।

मानदेय में वृद्धि की मांग को लेकर 43 दिन से हड़ताल में बैंठी आंगनबाड़ी की कार्यकर्ता और सहायिकाओं ने बजट में मानदेय वृद्धि की घोषणा होते ही जमकर खुशियां जाहिर की। लंबे संघर्ष के पश्चात मिली विजय से महिलाओं की आंखें छलक पड़े।

नाचते- गाते- झूमते हुए कार्यकर्ताओं और सहायिकाओं ने एक दूसरे को बधाई देते हुए मांग पूरी करने के लिए मुख्यमंत्री भूपेश बघेल और महिला व बाल विकास की मंत्री अनिल भेड़िया का आभार जताया।

जानकारी के लिए बता दें कि शहर के रणजीता स्टेडियम चौराहा में बीते 43 दिनों से आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं और सहायिकाओं अपनी 6 सूत्रीय मांगों को लेकर अनिश्चितकालीन हड़ताल में बैंठी हुई थी।