Latest:
Event More News

2023 की बजट में जशपुर को सौगात…बागबहार बना जिले की 10वीं तहसील…स्वास्थ्य तथा राजस्व संसाधनों में वृद्धि की घोषणा…नए बजट में कई अन्य घोषणाएं…पढ़ें पूरी खबर

लेख : गजाधर पैकरा

जशपुर (छत्तीसगढ़) वर्तमान भारत। छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने सोमवार को छत्तीसगढ़ बजट पेश किया। जिसमें जशपुर जिले में स्वास्थ्य व राजस्व संसाधनों में वृद्धि की घोषणा हुई है। नए बजट में कुनकुरी में 50 बिस्तर मातृत्व तथा शिशु वार्ड की स्थापना करने और जशपुर की आस्ता में 30 बिस्तर अस्पताल की घोषणा प्रमुख है।

इसके अलावा बागबहार को तहसील बनाए जाने को भी बजट में शामिल कर लिया गया है। बागबहार की तहसील बन जाने के पश्चात जिले में 10 तहसील हो जाएंगे। 2 साल पहले सन्ना को तहसील बनाया गया था।

इस साल जिले को बजट में मिले नए संसाधनों में सबसे अहम कुनकुरी में 50 बिस्तर मातृत्व तथा शिशु अस्पताल जिला मुख्यालय में संचालित था। जिले की आठों विकास खंडों से गर्भवती माताओं को आपातकाल में यही रेफर किया जाता था। जिले के कई इलाके ऐसे हैं। जहां से जशपुर की दूरी 100 किलोमीटर से भी ज्यादा होती है।

ऐसे में कांसाबेल और बगीचा विकासखंड की अधिकांश लोग रेफर के पश्चात महिलाओं तथा बच्चों को इलाज के लिए अंबिकापुर ले जाते थे। कुनकुरी में सीएमसी की स्थापना के पश्चात यह समस्या खत्म हो जाएगी। इसके अलावा आस्ता में 30 बिस्तर अस्पताल खुल जाने से जनजाति समुदाय के लोगों को विशेष लाभ प्राप्त होगा।

बजट से यह भी प्राप्त हुआ

◾ एडवेंचर स्पोर्ट्स अकादमी की स्थापना एवं विकास के लिए 3 करोड़।

◾50 बिस्तर एवं शिशु अस्पताल कुनकुरी अनुपूरक बजट में 50 बेड अस्पताल को मिलाकर अब कुनकुरी में 100 बेड का अस्पताल निर्माण।

◾ फरसाबहार में स्थाई अनुविभागीय राजस्व कार्यालय एवं सेटअप।

◾ श्री नदी खरीझरिया पर पुल 10 करोड़।

◾ डुमरिया, कोनपारा चटट्टीडांड़ में वृहद पुल निर्माण।

◾ शासकीय महाविद्यालय कुनकुरी की वर्षों पुरानी मांग अतिरिक्त कक्ष निर्माण 1 करोड़ की स्वीकृति।

बागबहार को तहसील का दर्जा प्राप्त हो गया है। बागबहार की तहसील बन जाने के पश्चात अब जिले में तहसीलों की संख्या 10 हो गई है। जिला बनने की करीब 20 साल तक जिले में 8 तहसील थे। बीते 3 वर्ष में दो नए तहसील बने हैं। 2 साल पहले सन्ना को तहसील का दर्जा मिला था।

अब जशपुर जिले में जशपुर, मनोरा, कांसाबेल, पत्थलगांव, फरसाबहार, दुलदुला, बगीचा, पत्थलगांव, सन्ना के साथ बागबहार भी तहसील होगा। इसमें से सन्ना और बागबहार सिर्फ तहसील मुख्यालय होंगे और शेष विकासखंड मुख्यालय भी।फरसाबहार में भी एसडीएम कार्यालय खोले जाने की घोषणा बजट में होंगे।

कुनकुरी की प्राइवेट अस्पताल में लोगों की निर्भरता घटेगी। क्योंकि प्राइवेट अस्पताल में डिलीवरी के केस में स्मार्ट कार्ड को स्वीकार नहीं किया जा रहा है। ऐसी स्थिति में शासकीय अस्पताल में डिलीवरी तथा बच्चों के उपचार से संबंधित सभी संसाधन जुटने वह विशेषज्ञ डॉक्टरों के आने के पश्चात लोगों को निजी अस्पताल में जाकर खर्च नहीं करना पड़ेगा। इसके अलावा फरसाबहार, दुलदुला, कांसाबेल, नारायणपुर सहित कई इलाके के ग्रामीणों को लाभ होगा।