Latest:
local news

लवाकेरा- कुनकुरी निर्माणाधीन स्टेट हाईवे पर सड़क हादसे में जवान की मौत…कई,सड़क हादसे के हो रहे शिकार…पढ़ें पूरी समाचार

जशपुर। वर्तमान भारत ।

गजाधर पैकरा की रिपोर्ट

जशपुर (छत्तीसगढ़) वर्तमान भारत। जिले की बदहाल लवाकेरा- कुनकुरी स्टेट हाईवे का सालों से निर्माण बीच में रुक जाने से यहां के लोगों को परेशानी से निजात नहीं मिल रही है। सड़क पर ठेकेदार द्वारा मिट्टी बिछाकर छोड़ देने से इस सड़क से आने जाने वालों की अब जान हथेली पर है।

हाल ही के 3 दिन पूर्व ही इसी निर्माणाधीन हाईवे ने एक पुलिस के जवान की सड़क हादसे में जान चली गई। शनिवार को एक अन्य घायल हुए युवक को रांची रेफर करना पड़ा है।

जानकारी के अनुसार शनिवार की शाम तकरीबन 7:15 बजे खारीझरिया निवासी पवन तिग्गा तपकरा की ओर जा रहा था। तभी केरसई अस्पताल के पास सड़क पर बिछाई गिट्टी की मोटी परत में उसका बाइक स्लिप होकर अनियंत्रित हो गया और वह गंभीर रूप से घायल हो गया।

इस सड़क हादसे में युवक के चेहरे पर काफी ज्यादा चोटें आई है। होली के दिन इसी सड़क पर केरसई से आगे सिहारजोर में इसी हाईवे में कोरबा में पदस्थ एक पुलिस का जवान की कार अनियंत्रित होकर पलट गई थी और इस दुर्घटना में उसकी मौत हो गई।

विगत 1 वर्षों से कुनकुरी- लवाकेरा स्टेट हाईवे का का कार्य प्रगति पर है। और 1 वर्षों में अभी तक कुनकुरी से हल्दी मुंडा तक की निर्माण कार्य पूर्ण हो सका है। बीते वर्ष जुलाई महीने में इस सड़क का निर्माण कर रहे ठेका कंपनी को शासन ने टर्मिनेट कर दिया था।

फिर 2 महीने पश्चात टर्मिनेशन पीरियड में ही उसी कंपनी को दोबारा सड़क निर्माण करने का जिम्मा सौंपा गया है। इस बार ठेका कंपनी ने तेजी से कार्य प्रारंभ किया। किसी तरह कुनकुरी से हल्दी मुंडा तक काम पूरा हो पाया कि इसी बीच में फिर से कार्य बंद हो गया।

अधिकारियों ने कार्य बंद करने की वजह बताया कि मटेरियल की कमी से कार्य बंद है। लेकिन बहुत जल्द मटेरियल की दिक्कत खत्म हो जाएगी और कार्य फिर से प्रारंभ हो जाएगा।