Latest:
Event More News

राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ की वाणी…हमारी धर्म के तहत हिंदू नव वर्ष की बहुत बड़ी है महिमा…आज के दिन ब्रह्मा द्वारा हुआ था सृष्टि की रचना…भंडारे का भी हुआ आयोजन…पढ़ें पूरी खबर

गजाधर पैकरा की रिपोर्ट

पत्थलगांव/जशपुर (छत्तीसगढ़) वर्तमान भारत। जिले के पत्थलगांव में हिंदू नव वर्ष जागरण अभियान के बाद राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ द्वारा भंडारे का भी आयोजन हुआ और उन्होंने कहा हमारे धर्म के अनुसार नव वर्ष की बहुत बड़ी महिमा है। क्योंकि आज ही के दिन ब्रह्मा द्वारा हमारे सृष्टि की रचना की शुरुआत हुई थी।

भगवान विष्णु का पहला अवतार भी इस ही के दिन हुआ था। विक्रम संवत् का शुभारंभ दिवस की प्रारंभ भी इसी दिन हुई थी। अयोध्या नरेश भगवान श्री राम का राज्याभिषेक भी इसी दिन हुआ था। महर्षि गौतम की जन्म जयंती आर्य समाज स्थापना दिवस इसी दिन वरुण देवता के अवतार झूलेलाल की जन्म जयंती है।

उनका कहना है राजा विक्रमादित्य का राज्याभिषेक भी इसी दिन हुआ था। तथा संघ के लिए सबसे महत्वपूर्ण बात यह है राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के संघचालक डॉ. केशव बलिराम हेडगेवार का जन्म दिवस हिंदू नव वर्ष के दिन पड़ता है।

इन सभी विशेष त्योहारों को नजर में रखते हुए राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ द्वारा भंडारे का भी आयोजन किया गया। जिसमें समस्त नगरवासियों ने प्रसाद का सेवन किया। भंडारे के स्थान में सभी स्वयंसेवकों द्वारा जय श्री राम के नारों से पत्थलगांव गूंज उठा।