Latest:
ज्योतिष

27 मार्च 2023 राशिफल : इस राशि वाले छात्रों के लिए दिन ठीक है…इस राशि वालों को पुराने निवेश से लाभ मिलने की संभावना…और इस राशि वालों का आर्थिक पक्ष मजबूत होने की संभावना,तथा…जाने आज का राशिफल

वर्तमान भारत । ज्योतिष ।

प्रस्तुति: गजाधर पैकरा

27 मार्च 2023 मेष राशिफल

मेष राशि के लिए आज का दिन अच्छा रहेगा। ऑफिस में काम ज्यादा रहेगा। आर्थिक तंगी से दूर होगी। जिससे कई परेशानियां दूर हो जाएंगी। आज अनुभवी लोगों से जुड़ कर जानने की कोशिश करें कि उनका क्या कहना है। छात्रों के लिए दिन ठीक है। कहीं कुछ नया करने की सोच सकते हैं। परिवार में शांति बनी रहेगी।

27 मार्च 2023 वृष राशिफल

इस राशि के जातक आज खूब एनर्जी से भरपूर रहेंगे। आज भाग्य का साथ मिलेगा। कहीं पर निवेश करते समय अच्छे से सोच विचार करें। बिजनेस थोड़ा सुस्त रहेगा। घर में कुछ बदलाव लाने के लिए पहले बाकी लोगों की राय भली-भांति जान लें। आज आप ऑफिस से घर वापस आकर अपना पसंदीदा काम कर सकते हैं। जीवनसाथी से किसी तरह का विवाद ना करें। बात बढ़ सकती है।

27 मार्च 2023 मिथुन राशिफल

मिथुन राशि के लिए दिन मिलाजुला रहेगा। किसी की सहायता करेंगे। दूसरों के साथ खुशी बांटने से सेहत और खिलेगी। लव के मामले में दिन अच्छा है। वाहन चलाते समय सावधान रहें। विद्यार्थियों के लिए मेहनत का दिन है। नौकरी पेशा से जुड़े लोगों को आज धन की बहुत आवश्यकता पड़ेगी। आज आपको कुछ परेशानियों का सामना करना पड़ सकता है।

27 मार्च 2023 कर्क राशिफल

कर्क राशि के लिए दिन ठीक है। किसी पुराने निवेश से फायदा मिलेगा। पूरे परिवार के लिए अच्छी खबर लाएगी। दफ्तर की राजनीतिक हो या फिर कोई विवाद चीजें आपके पक्ष में झुकी नजर आएंगी। पति पत्नी के बीच प्यार बढ़ेगा। परिवार के साथ समय गुजारें। सेहत का ध्यान रखें। तबीयत बिगड़ सकती है।

27 मार्च 2023 सिंह राशिफल

सिंह राशि के लिए दिन मिलाजुला रहेगा। घर पर काम करते समय खास सावधानी बरतें। धन लाभ हो सकता है। बिजनेस में मुनाफा होगा। आर्थिक पक्ष की मजबूत होने की पूर्ण संभावना है। रिश्तेदारों के साथ अपने संबंधों को फिर तरोताजा करने का दिन है। कला से जुड़े लोगों को आज खुशी प्राप्त होगी। फिजूलखर्ची हो सकती है। किसी गरीब की मदद करें और शिव की आराधना करें।

27 मार्च 2023 कन्या राशिफल

कन्या राशि के लिए दिन ठीक-ठाक है। घर का माहौल अच्छा रहेगा। लव लाइफ अच्छी रहेगी। ऑफिस में अपनी गलती स्वीकार करना आपके पक्ष में जाएगा। कहीं पर कोई निवेश ना करें। नुकसान हो सकता है। पुराने दोस्तों से मुलाकात का दिन है। सेहत का ख्याल रखें। मौसम में बदलाव असर डाल सकता है।

27 मार्च 2023 तुला राशिफल

तुला राशि के लिए आज का दिन बेहतरीन है। विवाहित दंपतियों को आज अपनी संतान की शिक्षा पर अच्छा-खासा धन खर्च करना पड़ सकता है। ऑफिस में दिन बहुत बिजी रहेगा। ननिहाल जा सकते हैं। छात्रों को कुछ अच्छा सुनने को मिलेगा। बिजनेस ठीक है। मुनाफा हो सकता है। नौकरी में बदलाव की सोच सकते हैं। परिवार में कुछ परेशानियां आ सकती हैं। जो सूझबूझ से दूर हो जाएगी।

27 मार्च 2023 वृश्चिक राशिफल

वृश्चिक राशि के लोगों के लिए दिन मध्यम रहने वाला है। आज आप काफी पैसे बना सकते हैं। फालतू के खर्चे भी हो सकते हैं। समाज में सम्मान मिलेगा। किसी काम को कल के लिए ना छोड़ें। अगर थोड़ी सी कोशिश की जाए तो जीवन साथी के साथ आज का दिन काफी जिंदगी के सबसे रोमांटिक दिनों में एक हो सकता है। नौकरी और बिजनेस में तरक्की चाहिए तो घर और ऑफिस में कबाड़ इकट्ठा ना होने दें।

27 मार्च 2023 धनु राशिफल

धनु राशि के जातकों के लिए दिन ठीक-ठाक है। बिजनेस में कुछ उतार-चढ़ाव हो सकते हैं। घर में अनबन के चलते आपको तनाव का सामना करना पड़ सकता है। शाम के समय आप उदास हो सकते हैं। परिवार को सर्वोपरि रखें। जिंदगी के उतार-चढ़ाव में उनके कंधे से कंधा मिलाकर साथ दें। कामकाज के सिलसिले में आपके ऊपर जिम्मेदारियों का बोझ बढ़ सकता है। सेहत का ख्याल रखें। खासकर मां के सेहत का ख्याल रखना अति आवश्यक है।

27 मार्च 2023 मकर राशिफल

मकर राशि के लोगों के लिए दिन नरम रहेगा। कहीं पुराना किया गया निवेश से आपको आर्थिक हानि होने की संभावना है। रोमांस के लिए अच्छा दिन है। भले ही छोटी मोटी बाधाओं का सामना करना पड़े। लेकिन कुल मिलाकर यह दिन कई उपलब्धियां दे सकता है। नौकरी में प्रमोशन होने की संभावना दिख रही है। किसी के साथ विवाद ना करें। बात बढ़ सकती है।

27 मार्च 2023 कुंभ राशिफल

कुंभ राशि के लोगों के लिए दिन मध्यम है। बिजनेस ठीक रहेगा। लेकिन घरेलू मतभेद तनाव की वजह बन सकते हैं। पुराने कर्ज वापिस मिल सकती है। काम को पूरा करने की कोशिश करें। किसी धार्मिक कार्य में भाग लेने जाएंगे। ऑफिस में अपने सीनियर्स की डांट खानी पड़ सकती है। कारोबारियों के लिए दिन सामान्य रहने की उम्मीद है।स्वास्थ्य का ध्यान रखें। तबीयत बिगड़ सकती है।

27 मार्च 2020 मीन राशिफल

मीन राशि के लोगों के लिए दिन उतार-चढ़ाव वाला रहेगा। ऑफिस में किसी से मनमुटाव हो सकता है। कहीं पर पैसा का निवेश कर सकते हैं। आज आपमें धैर्य की कमी रहेगी। इसलिए संयम से रहें। परिवार में जीवन साथी के साथ अनबन हो सकती है। आपका बर्ताव आपके पेशेवर रिश्तों पर गलत असर डाल सकता है।

डिस्क्लेमर-:
यहां दी गई समस्त जानकारी सामान्य मान्यताओं पर आधारित है. “वर्तमान भारत” इसकी पुष्टि नहीं करता है. इससे संबंधित ज्योतिषियों तथा विशेषज्ञों की सलाह लें।