Latest:
Event More News

कोरबा मुख्य मार्ग पर भयंकर सड़क हादसा…तेज रफ्तार खाद से भरी वाहन ने बाइक सवार पति पत्नी को मारी टक्कर…महिला की मौके पर मौत…पति की हालत गंभीर…पढ़ें पूरी खबर

गजाधर पैकरा की रिपोर्ट

कोरबा (छत्तीसगढ़) वर्तमान भारत। प्रदेश के कोरबा जिले में रिसदी झगरहा मुख्य मार्ग पर बड़ा सड़क हादसा हो गया है। तेज रफ्तार खाद से लोडिंग वाहन ने बाइक सवार पति पत्नी को अपने चपेट में ले लिया।

इस सड़क हादसे में महिला की घटनास्थल पर ही जान चली गई। वही उसके पति गंभीर रूप से घायल हो गया है। यह घटना सिविल लाइन थाना क्षेत्र का है।

प्राप्त जानकारी के मुताबिक रिसदी झगरहा मुख्य मार्ग पर तेज रफ्तार खाद से भरे वाहन ने बाइक सवार पति-पत्नी को अपनी चपेट में ले लिया। इससे महिला की मौके पर ही जान चली गई और पति गंभीर रूप से घायल हो गया है।

इस घटना को अंजाम देने के पश्चात तेज रफ्तार वाहन वहां से फरार हो गया। सूचना मिलने पर 112 एंबुलेंस और सिविल लाइन थाना पुलिस मौके पर पहुंची।

वही आक्रोशित लोगों ने चक्का जाम कर दिया। इससे दोनों तरफ के वाहनों की लंबी कतार लग गई। चक्का जाम कर रहे लोग भारी वाहनों की आवाजाही पर प्रतिबंध लगाने और ब्रेकर की मांग कर रहे हैं।