Latest:
Event More News

बगीचा : आंबा कार्यकर्ता भर्ती में धांधली का आरोप …… हुई कलेक्टर से शिकायत

बगीचा से रोहित यादव की रिपोर्ट

महिला बाल विकास के बगीचा परियोजना क्षेत्र के एक गांव में आंगनबाड़ी कार्यकर्ता पद की भर्ती में धांधली से किए जाने का मामला सामने आया है। मामला बगीचा परियोजना क्षेत्र के ग्राम कुरुमकेला का है। शिकायतकर्ता महिला रेणुका गुप्ता कुरुमकेला निवासी ने कलेक्टर से लिखित में शिकायत कर कार्रवाई की मांग की है। रेणुका गुप्ता ने आरोप लगाया है कि कुरुमकेला के वार्ड क्रमांक 10 में आंगनबाड़ी केंद्र क्रमांक 2 में कार्यकर्ता पद पर भर्ती निकली थी।

प्राप्त जानकारी के अनुसार रेणुका के अलावा गांव की करीब 12 लोगों ने आवेदन किया था। रेणुका का आरोप है कि गांव की अंकिता रानी यादव का कार्यकर्ता के पद में गलत तरीके से सूची में चयन कर लिया गया। वही रेणुका को अपात्र कर दिया गया। जबकि वह विधवा है। इसके बावजूद उसे किसी तरह की प्राथमिकता नहीं दी गई। उन्होंने बताया कि उनके सभी दस्तावेज सही पाए गए थे। वहीं उनका 56.41 प्रतिशत अंक है। जबकि अंकिता रानी यादव का 41 प्रतिशत अंक है।

दावा आपत्ति पर भी कार्रवाई नहीं

शिकायतकर्ता रेणुका गुप्ता ने बताया कि दावा आपत्ति में उनके द्वारा आवेदन किया गया था। लेकिन आवेदन पर कोई विचार नहीं किया।