Latest:
Event More News

मुख्यमंत्री घोषणा के अनुसार 1 अप्रैल से छत्तीसगढ़ सामाजिक आर्थिक सर्वेक्षण का कार्य की शुरुआत…गांव गांव जाकर सर्वेक्षण टीम कर रही सर्वे कार्य…कलेक्टर ने दिए ये निर्देश…पढ़ें पूरी खबर

गजाधर पैकरा की रिपोर्ट

जशपुर (छत्तीसगढ़) वर्तमान भारत। जिले में मुख्यमंत्री भूपेश बघेल की घोषणा के अनुसार वित्तीय वर्ष 2023- 24 की पहले दिन 1 अप्रैल से छत्तीसगढ़ सामाजिक आर्थिक सर्वेक्षण का कार्य की शुरुआत हो गया है। इसी कड़ी में कलेक्टर डॉ रवि मित्तल के दिशा निर्देशानुसार जिले के सभी विकासखंड के गांव-गांव जाकर सर्वेक्षण टीम सर्वे का कार्य कर रही है।

इसके साथ ही पूरे जिले में सर्वेक्षण कार्य प्रारंभ हो गया है। कलेक्टर ने एसडीएम और जनपद सीईओ के साथ जाकर स्वयं भी फील्ड में सर्वे कार्य को देखा और शर्वे कर रहे गणों को निर्देशित किया कि सर्वे में कोई भी परिवार छूटे ना और सर्वे में सभी शामिल हों।

सर्वे के दौरान मकानों का नंबर आयल पैंट से मोटे अक्षरों में लिखा जाए, ताकि यह जल्दी ना मिट सके।उन्होंने कहा कि सर्वे किए गए परिवार के मुखिया का फोटो मकान नंबर के साथ लिया जाए। सर्वे प्रपत्र में मुखिया का हस्ताक्षर या अंगूठे अनिवार्य रूप से लिया जाए। कलेक्टर ने सर्वे कार्य में समय की बचत और ग्रामीणों की उपस्थिति के लिए गांव में पहले से मुनादी कराने के भी निर्देश दिए है।

उन्होंने प्रगणकों का मार्गदर्शन करते हुए ग्रामीणों की सहभागिता पर जोर दिया। कलेक्टर ने शासन की योजनाओं का लाभ उठाने के लिए इस सर्वे को महत्वपूर्ण बताया। कलेक्टर ने शनिवार जशपुर और मनोरा विकासखंड में जाकर सर्वेक्षण कार्य का अवलोकन किया। उन्होंने ग्रामीण क्षेत्रों में हो रहे सर्व कार्य को बहुत ही सावधानी और गंभीरता से करने के निर्देश दिए हैं।

उन्होंने सर्वे के लिए वार्ड पंचों की जिम्मेदारी मकानों का नंबरिंग सर्वेक्षण की प्रक्रिया मोबाइल ऐप पोर्टल में इन एंट्री और मैनुअल एंट्री के बारे में आवश्यक निर्देश देते हुए कहा कि कार्य में किसी भी प्रकार की चूक ना हो। कलेक्टर ने राजीव युवा मितान क्लब के सदस्यों का सर्व कार्य में सहयोग लेने के निर्देश भी दिए।