Ambikapur Crime : खाना नहीं बनाने को लेकर पति-पत्नी में विवाद…शराबी पति ने कुल्हाड़ी से ताबड़तोड़ वार कर पत्नी को उतारा मौत के घाट…पढ़ें पूरी खबर
![](https://vartmanbharat.com/wp-content/uploads/2024/05/image_editor_output_image-1510023889-17162659881668538242028944199908-300x200.jpg)
अंबिकापुर : खाना नहीं बनाने से नाराज पति ने कुल्हाड़ी से वार कर पत्नी की हत्या कर दी। पुलिस ने आरोपित पति को गिरफ्तार कर लिया है। घटना कमलेश्वरपुर (मैनपाट) थाना क्षेत्र के ग्राम पैगा की है।
फिलहाल, पुलिस के अनुसार आरोपित जहल साय (41) बीते 19 मई 2024 रविवार को शराब के नशे में घर पहुंचा था। उसने पत्नी से खाना मांगा। पत्नी ने खाना नहीं बनाया था। इसी बात पर पति नाराज हो गया। उसने कुल्हाड़ी के बेत से पत्नी के चेहरा व सिर में प्रहार कर दिया। इससे पत्नी की मौत हो गई। आरोपित पति घटना के बाद गांव में ही था।
दरअसल, ग्राम के सरपंच ने इस घटना की जानकारी मृतका के भाई लखन माझवार को दी। लखन की शिकायत पर पुलिस टीम तत्काल घटनास्थल पहुंची।मृतका का शव घर में ही पड़ा हुआ था। विवेचना के दौरान पुलिस टीम द्वारा मामले के आरोपित को घेराबंदी कर पकड़ लिया। पत्नी द्वारा खाना नही बनाने की बात पर नाराज होकर आवेश में आकर हत्या करना स्वीकार किया।
फिलहाल, आरोपित को गिरफ्तार कर न्यायिक अभिरक्षा में भेजा गया हैं। कार्रवाई में थाना प्रभारी कमलेश्वरपुर उप निरीक्षक अशोक शर्मा, महिला आरक्षक सविता पैकरा, आरक्षक परवेज फ़िरदौशी, अर्जुन पैकरा शामिल रहे।