Latest:
Event More News

भाजपा किसान मोर्चा जिला कार्यसमिति की घोषणा

अंबिकापुर । वर्तमान भारत ।

इरफान सिद्दीकी की रिपोर्ट

प्रदेश भाजपा संगठन के निर्देश एवं भाजपा जिला अध्यक्ष ललन प्रताप सिंह की अनुशंसा से आज भाजपा किसान मोर्चा जिला अध्यक्ष उमा शंकर उपाध्याय ने किसान मोर्चा की जिला कार्यसमिति घोषित की। जिलाध्यक्ष ने सभी नवनियुक्त पदाधिकारी एवं सदस्यों को बधाई एवं शुभकामनाएं प्रेषित की है।
इस अवसर पर भाजपा जिला महामंत्री अभिमन्यु गुप्ता, जिला संवाद प्रमुख संतोष दास, सह संवाद प्रमुख रूपेश दुबे, रौशन गुप्ता, युवा मोर्चा जिला अध्यक्ष विश्व विजय तोमर, सर्वेश तिवारी सहित अन्य पदाधिकारी उपस्थित रहे।