Latest:
Event More News

कामयाबी मंत्र : अपने जीवन और व्यवहार में लाकर आप भी पा सकते हैं,सफलता…सफलता पाने के लिए ध्यान रखें ये 5 बातें

लेख : गजाधर पैकरा

उज्जैन। वर्तमान भारत। आचार्य वराहमिहिर पर शोध कर रहे काशी के ज्योतिषाचार्य पं. गणेश मिश्र का कहना है कि बृहत्संहिता में बताएं सूत्रों में सिर्फ 5 बातों को ही अपने जीवन में और अपने व्यवहार में लाकर कोई भी इंसान सरलता से सफल और अच्छा इंसान बन सकता है। वराहमिहिर के बृहत्संहिता ग्रंथ के 75वें अध्याय के अनुसार…यह पांच बातें….!

करते रहें लोगों की मदद

ग्रंथ का कहना है कि प्राण और पैसों से परोपकार करना चाहिए। क्योंकि दूसरों की सहायता से जो पुण्य प्राप्त होता है। वह सौ यज्ञों को करने से भी प्राप्त नहीं हो पाता है। इसके साथ ही दुश्मन का मुश्किल समय हो तब भी उसकी सहायता करना महान कार्य है। लोगों की सहायता करने वाले को सभी पसंद करते हैं। ऐसा इंसान कभी परेशानियों में नहीं उलझता है।

बुराई ना करें दूसरों की

ग्रंथ के अनुसार जो दूसरों की बुराई करता है। उस पर झूठे आरोप भी लगते हैं। जिससे दूसरों का अपमान हो, ऐसी बातें कतई नहीं बोलनी चाहिए। अपने दोस्तों की गलतियां या बुराइयां की बातें भी अकेले में करनी चाहिए। लेकिन तारीफ सबके सामने खूलकर करनी चाहिए।

नहीं करें कभी घमंड

ग्रंथ के अनुसार घमंड करने वाला इंसान हमेशा दुखी ही रहता है। ऐसे इंसान अपने कार्य मुश्किल से ही पूर्ण कर पाते हैं। सही और गलत की पहचान नहीं कर पाते हैं। इस कारण कई तरह की बुराईयों में फंस जाता है। इसलिए घमंड से सदा दूरी बनानी चाहिए।

अपनाएं विनम्रता को

ग्रंथ के अनुसार जो इंसान विनम्र होता है। वही धैर्य से कार्य करता है। ऐसा इंसान गुस्से पर जीत हासिल कर पाता है। विनम्रता के कारण ही वह अच्छे और बुरे की पहचान कर पाता है। जिससे वह कभी गलत कार्य नहीं करता है। इस कारण ऐसे इंसान को लोग अधिक पसंद करते हैं।

सच बोलें हमेशा

ग्रंथ में कहा गया है कि झूठ बोलने की आदत से इंसान परेशान रहता है। एक झूठ की वजह से किए गए सब अच्छे कार्यों का फल भी खत्म हो जाता है। ऐसे इंसान को कभी सम्मान प्राप्त नहीं होता है। झूठ बोलने वाले पर कोई भरोसा विश्वास नहीं करता है। इस तरह सफलता नहीं मिल सकती है।