Event More News

आज 20 अप्रैल को हाइब्रिड सूर्य ग्रहण…जाने सूतक काल,ग्रहण प्रारंभ और समापन…कहां-कहां देगा दिखाई?…12 राशियों पर कैसा रहेगा सूर्य ग्रहण का प्रभाव?…जाने आपकी राशि पर क्या पड़ेगा असर…पढ़ें पूरी खबर

लेख : गजाधर पैकरा

Surya Garhan 2023 : साल 2023 का पहला सूर्य ग्रहण आज यानि 20 अप्रैल दिन गुरुवार को लग रहा है। इसे हाइब्रिड सूर्य ग्रहण कहा जा रहा है।क्योंकि यह पूर्ण सूर्यग्रहण आंशिक सूर्यग्रहण और वलयाकार सूर्यग्रहण के बीच की अवस्था होगी। हाइब्रिड सूर्यग्रहण 100 साल में एक बार होता है। इस सूर्यग्रहण का नाम “निंगालू” रखा गया है।

इस साल दो सूर्य ग्रहण लगने वाले हैं। पहला सूर्य ग्रहण आज 20 अप्रैल को और दूसरा सूर्य ग्रहण 14 अक्टूबर को लगेगा। ज्योतिषाचार्यों के अनुसार आइए जानते हैं कि पहला सूर्य ग्रहण आज लगेगा? सूतक काल कब से कब तक रहेगा? सूर्य ग्रहण कहां-कहां दिखाई देगा? और इन 12 राशियों पर सूर्य ग्रहण का क्या पड़ेगा प्रभाव??…

सूर्य ग्रहण 2023 का समय अवधि

आज यानी 20 अप्रैल को लगने वाला पहला सूर्य ग्रहण भारतीय समय के अनुसार सुबह 07 बजकर 04 मिनट से प्रारंभ होगा और इस सूर्यग्रहण का समापन दोपहर 12 बजकर 29 मिनट पर होगा।

हाइब्रिड सूर्य ग्रहण क्या है??

सूर्य ग्रहण तब लगता है जब पृथ्वी और सूर्य के बीच में चंद्रमा आ जाता है। धार्मिक मान्यताओं के अनुसार राहु और केतु सूर्य का ग्रास करने आते हैं, तो सूर्य ग्रहण लगता है। हाइब्रिड सूर्यग्रहण तब होता है जब चंद्रमा की छाया धरती को पार करके आगे निकल जाती है। उस दौरान कुछ सेकंड के लिए सूर्य एक वलय के समान दिखाई देता है।

सूर्य ग्रहण कहां-कहां देगा दिखाई??

वर्ष 2023 का यह पहला सूर्य ग्रहण भारत में दिखाई नहीं देगा। यह पूर्व और दक्षिण एशिया, ऑस्ट्रेलिया, प्रशांत महासागर, हिंद महासागर और अंटार्कटिका से दिखाई देगा। यह सूर्यग्रहण हिंद और प्रशांत महासागर में कुछ सेकंड के लिए ही दिखाई देगा।

सूर्य ग्रहण पर सूतक काल??

यह सूर्य ग्रहण भारत में ना दिखाई देने के कारण इसका सूतक काल मान्य नहीं है। सूर्य ग्रहण का सूतक काल ग्रहण प्रारंभ समय से 12 घंटे पूर्व ही प्रारंभ हो जाता है। सूतक काल को अशुभ समय माना जाता है। इसलिए उस समय में कोई भी मांगलिक कार्य नहीं करते है। पूजा-पाठ भी बंद रहता है। गर्भवती महिलाओं, बच्चों और बुजुर्गों को विशेष सावधानी बरतनी होती है। सूतक काल में भोजन और सोना दोनों ही मना होता है।

सूर्य ग्रहण के समय ग्रहों की स्थिति

सूर्य ग्रहण के दिन अपनी उच्च राशि मेष में सूर्य देव रहेंगे। इसके साथ ही मेष राशि में बुध और राहु की उपस्थिति होगी।

12 राशियों पर सूर्य ग्रहण का प्रभाव

मेष राशिफल

मेष राशि के जातकों के लिए सूर्य ग्रहणठीक-ठाक फलदाई रहने वाला है। क्योंकि यह ग्रहण आपके ही राशि में लग रहा है। इस वजह से आपको धन हानि होने की संभावना है। इससे आपका स्वास्थ्य भी बिगड़ सकता है। इसलिए अपनी सेहत का विशेष ध्यान रखें।

वृषभ राशिफल

वृषभ राशि वाले जातकों के लिए सूर्य ग्रहण मध्यम रहने वाला है। इस वजह से किसी से भी पैसों की लेनदेन करने से बचें और निवेश के मामलों में भी सावधानी बरतने की आवश्यकता है।

मिथुन राशिफल

मिथुन राशिफल वालों के लिए सूर्य ग्रहण शुभ फलदाई रहने वाला है। यह ग्रहण नौकरी पेशा जातकों की पद और प्रभाव में वृद्धि लेकर आया है। और अधिकारियों के साथ संबंध अच्छे रहेंगे।

कर्क राशिफल

कर्क राशिफल वालों पर सूर्य ग्रहण प्रतिकूल प्रभाव दिखा सकता है। इस दौरान आप अपना और अपने परिवार की सेहत का विशेष ध्यान रखेंगे। मौसम में बदलाव का असर आपके शरीर पर पड़ सकता है। अचानक से किसी रिश्तेदार के यहां जाना पड़ सकता है। इसलिए अपने कार्यों को समय पर पूरा करें। पैसे की लेनदेन करने से बचें।

सिंह राशिफल

सिंह राशिफल वालों के लिए सूर्य ग्रहण ठीक-ठाक रहेगा। ग्रहण की वजह से आपको संतान से संबंधित समस्याओं का सामना करना पड़ सकता है। और उनके कार्यों की वजह से भागदौड़ भी करनी पड़ सकती है।

कन्या राशिफल

कन्या राशिफल वाले जातकों के लिए सूर्य ग्रहण मध्यम फलदाई साबित होगा। ग्रहण के प्रभाव से आपको कुछ बने हुए काम बिगड़ सकते हैं। और अटके हुए काम में तेजी आ सकती है। आप अपने खर्चों पर नियंत्रण रखें। आर्थिक स्थिति उतनी अच्छी रहेगी।

तुला राशिफल

तुला राशिफल वालों पर ग्रहण का शुभ प्रभाव नहीं पड़ेगा और इस वजह से नौकरी और घरों दोनों में मानसिक तनाव का सामना करना पड़ सकता है। साथ ही कई तरह की परेशानियां भी रहेगी। लेकिन आप भरोसा रख कर काम करेंगे। तो धीरे-धीरे आपकी सभी समस्याएं दूर हो जाएंगे।

वृश्चिक राशिफल

वृश्चिक राशिफल वाले जातकों के लिए सूर्य ग्रहण सही नहीं रहेगा। इस वजह से आपके कार्यक्षेत्र और घर की चिंताएं आपको परेशान कर सकती है। आप की बनी बनाई काम में देरी हो सकती है। जिसकी वजह से आपको मानसिक तनाव हो सकता है।

धनु राशिफल

धनु राशिफल वाले जातकों के लिए सूर्य ग्रहण मिश्रित फलदाई साबित होगा। माता पिता के साथ आपकी अच्छे संबंध होंगे और उनकी मदद से कई कार्य पूर्ण भी होंगे। लेकिन आपके खर्चों में बढ़ोतरी हो सकती है। जिसकी वजह से कर्ज भी ले सकते हैं। अपने स्वास्थ्य का ध्यान रखें।

मकर राशिफल

मकर राशिफल वाले जातकों के लिए सूर्य ग्रहण काफी लाभदाई रहने वाला है। ग्रहण की वजह से पिछले कुछ दिनों से अटके हुए कार्य पूर्ण होंगे और निवेश से भी अच्छा लाभ होगा। नौकरी पेशा जातकों और व्यापारियों के लिए धन आने के योग बनेंगे।

कुंभ राशिफल

कुंभ राशि फल वालों के लिए सूर्य ग्रहण काफी शुभ फलदाई होने वाला है। ग्रहण के शुभ प्रभाव से आपके कार्य और जीवन में काफी अच्छी प्रगति होगी और सामाजिक कार्यों को भी करेंगे। जिससे समाज में आपका यश बढ़ेगा। धन आगमन के साधन बनेंगे।

मीन राशिफल

मीन राशिफल वालों पर सूर्य ग्रहण का प्रभाव प्रतिकूल प्रभाव पड़ सकता है। ग्रहण की वजह से आपको धन हानि हो सकता है। इसलिए जरूरी खर्चो पर ही ध्यान दें। अचानक से आपको किसी यात्रा पर जाना पड़ सकता है। जो शुभ होगा।

डिस्क्लेमर-:

यहां दी गई समस्त जानकारी सामान्य मान्यताओं तथा जानकारियों पर आधारित है. इसकी “वर्तमान भारत” पुष्टि नहीं करता है. इससे संबंधित ज्योतिषियों तथा विशेषज्ञों की सलाह, परामर्श लें।