Latest:
ज्योतिष

25 अप्रैल 2023 राशिफल : इस राशि वाले जो नौकरी कर रहे,उन्हें पदोन्नति की संभावना…इस राशि वाले छात्रों को शिक्षा के क्षेत्र में सफलता प्राप्त होने की संभावना…और इस राशि वाले को किसी करीबी से मुलाकात होने की संभावना,तथा…जाने आज का राशिफल

वर्तमान भारत ।ज्योतिष ।

प्रस्तुति : गजाधर पैकरा

मेष राशिफल

मेष राशि के लोगों के लिए दिन ठीक-ठाक है। आपके जीवन में सुख शांति बनी रहेगी। बिजनेस में सफलता मिलेगी। मकान की मरम्मत का कार्य करवा सकते हैं। बदलते मौसम के कारण सेहत में उतार-चढ़ाव देखने को मिल सकता है। धार्मिक स्थान पर जाने की योजनाएं बनाएंगे। दोस्तों और रिश्तेदारों का आना जाना लगा रह सकता है।

वृषभ राशिफल

आपका दिन अच्छा जाने वाला है। नौकरी की तलाश कर रहे लोगों को खुशखबरी मिल सकती है। किसी से झगड़ा ना करें। आज परिवार का सहयोग मिलेगा। जमीन को खरीदने की योजना बनाएंगे। जीवन साथी के साथ रोमांटिक डिनर पर जाएंगे। वाहन चलाते समय सावधान रहें। हायर एजुकेशन के लिए समय बढ़िया है।

मिथुन राशिफल

आपके लिए दिन बहुत अच्छा रहने वाला है। परिवार में पूजा पाठ का भी आयोजन होगा। कहीं पर निवेश कर सकते हैं। शादीशुदा लोग गृहस्थ जीवन में खुश नजर आएंगे। संतान का सुख मिलेगा। भाई की शादी में आ रही परेशानी दूर होगी। मांगलिक कार्यक्रमों का आयोजन होगा।

कर्क राशिफल

कर्क राशि वाले जातकों का बिजनेस ठीक रहेगा। छात्रों के लिए दिन बढ़िया है। मां का आशीर्वाद लेकर घर से निकलें। ननिहाल भी घूमने जा सकते हैं। सेहत का सदा ध्यान रखें। खर्चों पर लगाम लगाने की जरूरत है। कार्य के सिलसिले में बाहर जा सकते हैं।

सिंह राशिफल

छोटे व्यापारियों को बिजनेस में लाभ प्राप्त होगा। चोट लग सकती है, सावधान रहें। ऑफिस में दिन ठीक-ठाक रहेगा। सीनियर व जूनियर का भी आपको सहयोग प्राप्त होगा। छात्र कंपटीशन की तैयारी के लिए खूब मेहनत करते हुए नजर आएंगे। आज किसी करीबी से मुलाकात हो सकती है। विवाह के प्रस्ताव भी मिल सकते हैं। नौकरी की तलाश कर रहे लोगों को खुशखबरी प्राप्त हो सकती है।

कन्या राशिफल

इन जातकों का दिन मध्यम रहेगा। परिवार में भी खुशियों भरा माहौल होगा। सेहत का सदा ध्यान रखें। शरीर के किसी अंग में दर्द हो सकता है। लव लाइक भी बेहतर रहेगी। आज किसी को पैसे उधार ना दें। जीवन साथी के साथ किसी बात को लेकर अनबन देखने को मिल सकती है। छात्रों के लिए मेहनत का दिन है।

तुला राशिफल

तुला राशि वाले जातकों का दिन सुखद रहने वाला है। आईटी और बैंकिंग जॉब के कैरियर में नए मौके मिलेंगे। आर्थिक स्थिति मजबूत होगी। धन लाभ के योग बन रहे हैं। लाइफ पार्टनर की तबीयत नासाज रह सकती है। सेहत में धीरे-धीरे सुधार होगा। राजनीति में अपना कैरियर बनाने के लिए दिन ठीक-ठाक है। अटका हुआ पैसा प्राप्त होने की संभावना है। नया वाहन भी खरीद सकते हैं।

वृश्चिक राशिफल

जॉब कर रहे जातकों को अपनी जॉब में परिवर्तन देखने को मिलेगा। बिजनेस में सफलता मिलेगी। परिवार का सहयोग प्राप्त होगा। जो लोग विदेशों से आयात निर्यात का कार्य करते हैं, उन्हें शुभ समाचार मिलेगा। वाहन चलाते समय सावधान रहें। चोट लग सकती है। घर में पूजा पाठ, हवन आदि का आयोजन होगा।

धनु राशिफल

धनु राशि वाले जातकों के जीवन में खुशियां रहेंगी। परिवार के साथ समय बिताएंगे। राजनीति से जुड़े लोगों को फायदा होगा। नेताओं से मिलने का अवसर प्राप्त होगा। परिवार में खुशियों का माहौल होगा। खर्चे अधिक होंगे। सोच समझ कर चलें। नौकरी का कोई अच्छा फल मिलेगा।

मकर राशिफल

इन जातकों का दिन आज मिलाजुला रहेगा। छात्रों को शिक्षा के क्षेत्र में सफलता प्राप्त होगी। छोटे व्यापारी को लाभ मिलेगा। आज गाड़ी चलाते समय सावधान रहें। चोट लगने का योग दिख रहा है। पैतृक संपत्ति से धन लाभ होगा। काम के सिलसिले में बाहर जा सकते हैं। किसी गरीब की सहायता करें। मन को शांति मिलेगी।

कुंभ राशिफल

कुंभ राशि वाले जातकों की बात करें तो आज का दिन आपके लिए अच्छा रहने वाला है। रुकी हुई योजनाओं को दोबारा से प्रारंभ करने में कामयाब रहेंगे। जीवन साथी भी आपके कार्यों में हाथ बटाएगी। नौकरी कर रहे जातक नौकरी के साथ-साथ कोई साइड काम भी करेंगे। कुछ नए जिम्मेदारियां आएंगी। विरोधी आपके लिए चुनौती खड़ी कर सकते हैं।

मीन राशिफल

मीन राशि वाले जातकों की बात करें तो दिन आपके लिए बेहद सुखद रहेगा। सेहत में पहले से काफी सुधार होगा। नौकरी कर रहे जातकों को नौकरी में उन्नति के अवसर प्राप्त होंगे। व्यापार कर रहे हैं तो व्यापार में कामयाबी पाएंगे। बिजनेस में साझेदारी करेंगे। बडो़ की सेहत का ख्याल रखें। संतान का भरपूर सहयोग मिलेगा। मकान, प्लांट को खरीदने की इच्छा भी पूर्ण होगी।

डिस्क्लेमर-:

यहां दी गई समस्त जानकारी सामान्य मान्यताओं एवं जानकारियों पर आधारित है. इसकी “वर्तमान भारत” पुष्टि नहीं करता है. इससे संबंधित ज्योतिषियों तथा विशेषज्ञों की सलाह लें।