Latest:
Event More News

तेज रफ्तार बाइक ने कार को मारी टक्कर…बाइक सवार सड़क पर गिरे…गुजर रही बस ने रौंदा…एक युवक की मौके पर मौत…दूसरा गंभीर रूप से घायल…पढ़े पूरी खबर

गजाधर पैकरा की रिपोर्ट

जशपुर (छत्तीसगढ़) वर्तमान भारत। जिले के ग्राम पतराटोली चौक के नजदीक एक भयंकर सड़क हादसा हुआ। हादसे में एक युवक की मौके पर ही जान चली गई। वहीं दूसरा युवक गंभीर रूप से घायल हो गया। घायल को जिला अस्पताल में एडमिट कराया गया है। दोनों युवक दुलदुला के रहने वाले थे। मामला दुलदुला थाना क्षेत्र का ही है।

प्राप्त जानकारी के अनुसार रिंकू सिंह और उसका साथी संकेत गुप्ता अपनी बाइक से अपने घर दुलदुला जा रहे थे। तभी राष्ट्रीय राजमार्ग-43 पर ग्राम पतराटोली चौक के नजदीक सामने से आ रही एक कार से भिड़ंत हो गई। बाइक काफी तेज रफ्तार में थी। कार से टक्कर के पश्चात बाइक अनियंत्रित हो गई और दोनों युवक सड़क पर औंधे मुंह गिर गए।

इसी दौरान हाईवे पर बगल से गुजर रही बस ने दोनों को अपनी चपेट में ले लिया। हादसे में रिंकू सिंह बस के पहिए के नीचे आने से घटनास्थल पर ही उसकी जान चली गई है।

वहीं दूसरी ओर संकेत गुप्ता की हालत गंभीर बनी हुई है। सूचना प्राप्त होने पर पुलिस मौके पर पहुंची। इधर घटना से नाराज ग्रामीणों ने नेशनल हाईवे-43 को जाम करने का कोशिश किया। लेकिन पुलिस ने उन्हें समझा-बुझाकर शांत करा दिया।

मृतक के शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया। वहीं घायल युवक को इलाज के लिए जिला अस्पताल में एडमिट कराया गया है। पुलिस ने कार, मोटरसाइकिल और बस को अपने कब्जे में ले लिया है।