हे भगवान, ऐसी लुटेरी दुल्हन.! कुंवारे लड़कों को अपनी जाल में फंसा कर दिखाती थी शादी के सपने…युवती के कारनामें जानकर रह जायेंगें दंग…पढ़ें पूरी खबर
पुलिस ने लुटेरी दुल्हन को किया गिरफ्तार…
![](https://vartmanbharat.com/wp-content/uploads/2024/05/image_editor_output_image-1743484621-17149169380409154817633185592110-300x169.jpg)
भोपाल/देवास :- मध्य प्रदेश की देवास पुलिस ने लुटेरी दुल्हन को गिरफ्तार करने में सफलता हासिल की है। आरोपी युवती कुंवारे लड़कों को जाल में फंसाकर शादी का सपना दिखाती थी।
फिर बता दें कि, उनसे पैसों की डिमांड कर पैसे लेकर अपने साथियों के साथ फरार हो जाती है। पुलिस को उसके उज्जैन में होने की जानकारी मिली थी। जिसके बाद एक टीम उज्जैन गई और वहां से शातिर युवती को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने उसके खिलाफ 2000 रुपये का इनाम घोषित किया हुआ था।
जानकारी के मुताबिक, डोंगरगांव कसरावद की रहने वाली राधिका उर्फ हिना ने बीते दिनों भौरांसा में शादी का झांसा देकर एक युवक से 2 लाख की लूट की थी। मामला सामने आने के बाद पुलिस ने प्रकरण दर्ज कर राधिका की तलाश शुरु कर दी थी। पुलिस के अनुसार युवती पिछले 3 महीनों से फरार थी।
दरअसल, भौरांसा थाना प्रभारी संजय मिश्रा ने बताया कि महिला बार-बार लोगों को शादी का झांसा देकर उनसे रुपए ऐंठ लेती थी। इसके बाद उनके खिलाफ कोर्ट जाने की धमकियां देती थी। बीते दिनों एक युवक को फंसाकर उससे 2 लाख रुपए ले लिए और अपने साथियों के साथ रात के अंधेरे में फरार हो गई। अन्य आरोपियों की गिरफ्तारी पहले ही चुकी है। फरार युवती को उज्जैन से गिरफ्तार कर लिया गया है।
फिलहाल, थाना प्रभारी ने आगे बताया कि महिला ने सारे पैसे खर्च कर दिए हैं। इसके खिलाफ 2 अपराध दर्ज है। बदनामी की वजह से लोग सामने नहीं आते थे। लेकिन अब शायद लोग इसके खिलाफ सामने आएं। पूछताछ में अन्य मामलों का खुलासा हो सकता है।