Latest:
Event More News

National Ramayana Festival : रायगढ़ में 1 से 3 जून तक राष्ट्रीय रामायण महोत्सव का आयोजन..देश-विदेश के प्रसिद्ध कलाकार देंगे अपनी-अपनी प्रस्तुति…जाने 3 दिनों में क्या होगी प्रस्तुति…पुलिस ने की जारी गाईडलाइन…कहां-कहां है पार्किंग व्यवस्था?…पढ़ें पूरी खबर

गजाधर पैकरा की रिपोर्ट

रायगढ़ (छत्तीसगढ़) वर्तमान भारत। प्रदेश के रायगढ़ में 1 से 3 जून तक राष्ट्रीय रामायण महोत्सव का आयोजन किया जा रहा है। जिसमें देश विदेश के प्रसिद्ध कलाकार अपनी-अपनी प्रस्तुति देने रायगढ़ आ रहे हैं। जिसके चलते राष्ट्रीय रामायण महोत्सव में भारी संख्या में राम भक्तों की भीड़ होने की संभावना जताई जा रही है।

राष्ट्रीय रामायण महोत्सव का शुभारंभ 1 जून को होना है। इस दिन की शुरुआत हनुमान चालीसा के सामूहिक पाठ से होगी। इस मौके पर विदेशी एवं अंतरराज्यीय कलाकारों द्वारा मार्च पास्ट भी किया जाएगा।

◾पहले दिन इंडियन आइडल की राष्ट्रीय ख्याति प्राप्त कलाकार शण्मुख प्रिया तथा राष्ट्रीय ख्याति प्राप्त कलाकार शरद शर्मा द्वारा भजन संध्या का आयोजन किया जाएगा।

◾दूसरे दिन राष्ट्रीय ख्याति प्राप्त कलाकार बाबा हंसराज रघुवंशी तथा लखबीर सिंह लक्खा द्वारा भजन संध्या की प्रस्तुति की जाएगी।

◾ तीसरे दिन राष्ट्रीय ख्याति प्राप्त कलाकार कुमार विश्वास द्वारा अपने राम म्यूजिक नाइट की प्रस्तुति की जाएगी। साथ ही राष्ट्रीय ख्याति प्राप्त कलाकार मैथिली ठाकुर भी भजन संध्या की प्रस्तुति करेंगी।

इस राष्ट्रीय रामायण फेस्टिवल में भारी संख्या में राम भक्तों की भीड़ होने की संभावना को देखते हुए रायगढ़ पुलिस प्रशासन ने कार्यक्रम स्थल में आने जाने वाले रास्तों और वाहन पार्किंग के लिए गाइडलाइन जारी किया है।

राष्ट्रीय रामायण महोत्सव का आयोजन रायगढ़ के रामलीला मैदान में किया जा रहा है। इस दौरान जिला मुख्यालय एवं कार्यक्रम स्थल में सुरक्षित और शुगम यातायात व्यवस्था बनाए रखने के लिए यातायात पुलिस रायगढ़ में गाइडलाइन जारी किया है। यातायात विभाग द्वारा दिए गए निर्देशों का पालन करने की जिला प्रशासन और पुलिस द्वारा अपील की गई है।

पार्किंग व्यवस्था की जानकारी

◾1. पुराना पुलिस लाइन-
माननीय मंत्री गणों के कारकेड/ आमंत्रित अन्य राज्यों के अतिथि के वाहनों हेतु.

◾2. नटवर स्कूल-
व्हीआईपी एवं कलाकारों के वाहनों की पार्किंग. (चार पहिया, बस)

◾3. रायगढ़ स्पोर्ट्स क्लब-
प्रशासनिक/पुलिस राजपत्रित अधिकारियों के वाहनों की पार्किंग. (चार पहिया)

◾4. संत माइकल स्कूल/चर्च-
आमजन, गणमान्य नागरिकों की बाइक पार्किंग.

◾5. श्री सुनील लेन्ध्रा कैंपस-
आमजन, गणमान्य नागरिकों के बाइक पार्किंग.

◾6. गांधी गंज-
आमजन, गणमान्य नागरिकों की वाहनों की पार्किंग. (चार पहिया)

◾7. महिला कॉलेज-
आमजन, गणमान्य नागरिकों के वाहनों की पार्किंग.(चार पहिया)

डायवर्सन कार्यवाही गतिविधि

◾1. गौशाला तिराहा-
सभी प्रकार के वाहनों के लिए, डायवर्ट होकर स्टेशन चैक.

◾2. सती गुड़ी चौक-
सभी प्रकार के वाहनों के लिए, डायवर्ट होकर स्टेशन चैक.

विशेष पूर्ण प्रतिबंधित मार्ग

◾1. हण्डी चैक, घड़ी चैक, सती गुड़ी चैक और गौशाला तिराहा के मध्य कार्यक्रम दौरान यातायात बंद रहेगा।

◾2. नो एंट्री-
शहर के बाहर चिन्हाकित नो एंट्री प्वाइंटों में भारी वाहनों का आवागमन दिनांक 1 से 3 जून तक दोपहर 1:00 बजे से रात्रि 11:00 बजे तक प्रतिबंधित रहेगा।