Latest:
Event More News

जशपुर में अनियंत्रित ऑटो 50 फीट गहरी खाई में गिरा…4 लोगों की मौत,2 अन्य घायल… सीएम भूपेश बघेल ने जताया शोक…घायलों के बेहतर इलाज के दिए निर्देश…पढ़ें पूरी खबर

गजाधर पैकरा की रिपोर्ट

जशपुर (छत्तीसगढ़) वर्तमान भारत। जिले में बुधवार को एक अनियंत्रित ऑटो 50 फीट गहरी खाई में गिर गया। इस दर्दनाक सड़क हादसे में 4 लोगों की मौत हो गई है। जबकि 2 लोग गंभीर रूप से घायल हुए हैं। जशपुर में प्राथमिक उपचार के पश्चात घायलों को बेहतर इलाज के लिए जिला अस्पताल अंबिकापुर रेफर कर दिया गया है।

वहीं मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने भी जशपुर जिले के ग्राम घाघरा और करदना के बीच छतौरी घाट में हुए हादसे में 4 लोगों की मृत्यु हो जाने पर गहरा दुख प्रकट किया है। मुख्यमंत्री ने जिला प्रशासन को मृतकों के परिजनों को हरसंभव सहायता और इस घटना में घायलों के लिए बेहतर इलाज कराने के निर्देश दिए हैं।

प्राप्त जानकारी के अनुसार करदना घाटी में बुधवार को आटो के अनियंत्रित होकर 50 फीट गहरी खाई में पलट जाने से 4 लोगों की जान चली गई है। हादसे में दिलेश्वर राम (8 वर्ष) और निर्मल तिग्गा (47 वर्ष) गंभीर रूप से घायल हुए हैं। जिन्हें इलाज के लिए जिला अस्पताल जशपुर से अंबिकापुर रेफर कर दिया गया है। घटना की सूचना पर सोनक्यारी पुलिस घटनास्थल पर पहुंचकर जांच कर रही है।

बता दें कि घटना में ऑटो मालिक बुधनाथ राम उनकी पत्नी फूलमती बाई और सेवंती बाई की मौके पर ही मौत हो गई। वही बृहस्पति बाई की इलाज के दौरान जान चली गई। दिलेश्वर राम और निर्मल तिग्गा की स्थिति नाजुक है। जिन्हें अंबिकापुर रेफर किया गया है।