Latest:
Event More News

Aadhaar & Ration Card Updat : गुड न्यूज़! राशन कार्ड व आधार कार्ड धारियों के लिए खुशखबरी…अपडेटिंग की डेडलाइन बढ़ी…जानें कब तक है,अंतिम तारीख…पढ़ें पूरी खबर

गजाधर पैकरा की रिपोर्ट

Ration Card Update : राशन कार्ड धारकों के लिए एक अहम खबर सामने आ रही है। केंद्र सरकार ने राशन कार्ड धारकों के लिए बड़ा फैसला लिया है। जिसका असर देश के करोड़ों कार्ड धारकों पर पड़ेगा।

सरकार ने एक बार फिर राशन कार्ड को आधार से लिंक करने की तारीख बढ़ा दी है। लिंक करने की अंतिम तिथि 30 जून 2023 थी। लेकिन अब सरकार ने इसे 3 महीने के लिए बढ़ा दिया है। यानी अब आप 30 सितंबर 2023 तक राशन को आधार से लिंक करा सकते हैं।

खाद्य मंत्रालय से मिली जानकारी

खाद्य और सार्वजनिक वितरण मंत्रालय ने इस संबंध में जानकारी दी है। मंत्रालय के अनुसार राशन को आधार से लिंक करने की आखिरी तारीख 30 सितंबर 2023 है। एक से अधिक राशन कार्ड होने से बचने के लिए सरकार ने इन्हें लिंक करने की सुविधा आरंभ की है। राशन कार्ड और आधार कार्ड को एक दूसरे से लिंक कर ग्राहक इससे जुड़ी समस्याओं से बच सकते हैं।

फ्री में आधार अपडेट कराने की डेडलाइन बढ़ी

Aadhaar Update : आधार में नाम, पता, जन्मतिथि अपडेट कराने वाले यूजर्स के लिए खुशखबरी है। भारतीय विशिष्ट पहचान प्राधिकरण(UIDAI) ने फ्री में आधार डीटेल्स अपडेट करने की तारीख को 14 जून से बढ़ाकर 14 सितंबर 2023 कर दी है।

यानी कि अब आप अगले 3 महीने तक आधार डीटेल्स को फ्री में बदल सकते हैं। आप 14 सितंबर 2023 तक अपनी प्रूफ आफ आईडेंटिटी और प्रूफ ऑफ एड्रेस के दस्तावेजों को ऑनलाइन अपडेट और अपलोड कर सकते हैं। पहले यह तारीख 14 जून 2023 थी।