Latest:
Event More News

Adipurush Ban : सिर्फ छत्तीसगढ़ नहीं, पूरे देश में फिल्म आदि पुरुष पर प्रतिबंध लगाने की मांग…आदि पुरुष फिल्म पर नेपाल में भी बवाल…काठमांडू में सभी भारतीय फिल्मों पर रोक…पढ़ें पूरी खबर

गजाधर पैकरा की रिपोर्ट

फिल्म ‘आदि पुरुष’ को लेकर प्रदेश भर में हो रहे प्रदर्शन और प्रतिबंध की मांग के बीच मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने कहा कि केंद्र सरकार को आदि पुरुष पर पूरे देश में प्रतिबंध लगा देना चाहिए। केवल छत्तीसगढ़ में प्रतिबंध लगाने से कुछ नहीं होगा।

जनता जब फिल्म के खिलाफ खड़ी हो गई है, तब यह कहते हैं कि इस पर प्रतिबंध लगाया जाए। दरअसल, एक दिन पहले ही केंद्रीय मंत्री रेणुका चौधरी और पूर्व मुख्यमंत्री डॉ रमन सिंह ने फिल्म पर प्रतिबंध लगाने की मांग की थी।

मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने कहा कि अगर केंद्रीय मंत्री कह रहे हैं, पूर्व मुख्यमंत्री रमन सिंह कह रहे हैं। भारत सरकार को फिल्म पर बैन लगा देना चाहिए। देश भर में बड़े राम के भक्त बनते हैं। उनकी सहमति से तो यह सब हुआ है, और यही तो क्रोनोलॉजी है।

आगे मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने मीडिया से चर्चा में कहा कि भाजपा के लोग मर्यादा पुरुषोत्तम राम को धीरे-धीरे युद्धक राम बना दिया है। हनुमान, ज्ञान शक्ति और भक्ति के प्रतीक है। उसको एंग्री बर्ड बना दिया गया। क्रोनोलॉजी यह है कि जो बजरंग दल के लोग बोलते हैं, वो शब्द यह लोग बजरंगबली से बुलवा रहे। इनका असली चेहरा अब बेनकाब हो चुका है।

फिल्म के निर्माता- निर्देशकों पर सवाल उठाते हुए मुख्यमंत्री ने पूछा कि जो फिल्म बनाने वाले हैं, वह कौन है। जिनके साथ उनकी फोटो है। उनका एसोसिएशन किसके साथ है। यह सब जान गए हैं। अगर कोई दूसरा डायरेक्टर या निर्माता होता तो अभी तक पूरे देश भर में बजरंग दल और विश्व हिंदू परिषद वाले सड़कों पर दिखाई पड़ते।

अभी मुख्यमंत्री ने तंज कसते हुए कहा कि इनके अपने हैं। इसलिए ये लोग छिपे हुए हैं। अगर आप राम और हनुमान को मानने वाले हैं, तो फिल्म बनाने वालों के खिलाफ क्यों कार्यवाही नहीं होना चाहिए। भाजपा की राम, जानकी से कोई आस्था नहीं है। ये केवल राजनीति करते हैं।

आदि पुरुष फिल्म पर नेपाल में बवाल, काठमांडू में सभी भारतीय फिल्मों पर रोक

भारत में फिल्म ‘आदि पुरुष’ पर विवाद के पश्चात नेपाल की राजधानी काठमांडू की मेयर ने सभी भारतीय फिल्मों पर रोक लगाने की घोषणा की है।

◾नेपाल के लोगों में फिल्म में सीता को लेकर फिल्माए गए एक सीन को लेकर आक्रोश है।

◾नेपाल की मेहर बालेन शाह ने फिल्म के निर्माताओं को 3 दिन के भीतर फिल्मों में सुधार करने की चेतावनी दी थी।

◾ ये समय बीत जाने के बाद काठमांडू में भारतीय फिल्मों पर रोक लगा दी गई है।

◾18 जून को मेयर बालेन शाह ने काठमांडू की सभी सिनेमाघरों को फिल्म आदि पुरुष की स्क्रीनिंग रोकने का आदेश दिया है।

◾फिल्म की एक डायलॉग में सीता को भारत मां की बेटी कहा गया है।