Ambikapur NEWS : CM साय प्रेमनगर चुनावी सभा को संबोधित करते हुए कांग्रेस सरकार की भ्रष्ट्र शासन का खोली पोल…कहा- आदिवासियों को बंधुआ मजदूर समझती है कांग्रेस, लोकसभा चुनाव में बीजेपी को चुनने की किया अपील…पढ़ें पूरी खबर
![](https://vartmanbharat.com/wp-content/uploads/2024/05/image_editor_output_image1871969352-17147968837064272416278488498264-300x200.jpg)
सूरजपुर :- छत्तीसगढ़ के सरगुजा संसदीय क्षेत्र में चुनाव प्रचार जोरों पर है। इसी कड़ी में जिले के प्रेमनगर में चुनावी सभा को संबोधित करते हुए मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने भाजपा सरकार के विकास कार्यो व जनकल्याणकारी योजनाओं का बखान करने के साथ ही राज्य की पूर्ववर्ती कांग्रेस सरकार के भ्रष्ट शासन की पोल खोलते हुए लोकसभा चुनाव में भाजपा को चुनने की अपील की।
फिलहाल, उन्होंने कांग्रेस पर हमला बोलते हुए कहा कि कांग्रेस आदिवासियों को बंधुआ मजदूर समझती है, जबकि भाजपा ने देश के सर्वोच्च पद पर राष्ट्रपति के रूप में आदिवासी महिला और छत्तीसगढ़ में आदिवासी के रूप में उन्हें आसीन कर आदिवासियों का सम्मान बढाया है।
ज्ञात हो कि, मुख्यमंत्री साय ने कहा कि पिछले पांच साल में कांग्रेस की बघेल सरकार ने छत्तीसगढ़ को अपराध का गढ़ बना दिया। शराब, कोयला, रेत, डीएमएफ फंड के साथ ही गोबर खरीदी में घोटाला किया। पूर्व मुख्यमंत्री ने 508 करोड़ प्रोटेक्शन महादेव सट्टा एप को चलवाने के लिए लिया था, इसलिए उनके खिलाफ अपराध भी दर्ज हुआ है। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी देश के गरीब, किसान, मजदूर लोगों के लिए काम करते हैं।
फिलहाल, चुनावी सभा मे सीएम ने कहा कि गरीबों का उत्थान करने के लिए प्रधामंत्री नर्रेंद्र मोदी के नेतृत्व वाली केंद्र की भाजपा सरकार ने दस साल के कार्यकाल में चार करोड़ गरीबो को पीएम आवास देने का काम किया है। आगामी पांच साल में तीन करोड़ो गरीब लोगों को पीएम आवास देना हमारा लक्ष्य है। देश मे कोई भी गरीब कच्चे मकान में नही रहेगा। सभी का पक्का मकान होगा। उन्होंने कहा राज्य की सत्ता में आसीन होते ही राज्य में उनके नेतृत्व वाली भाजपा सरकार ने राज्य के 24.72 लाख से अधिक किसानों को 13 हजार 320 करोड़ रुपये दो साल की बकाया अंतर राशि का भुगतान किया है। 12 लाख से अधिक किसानों को दो साल के बकाया बोनस का 3716 करोड़ रुपये भुगतान करने का काम किया है। रामलला दर्शन योजना शुरू करने का ऐतिहासिक काम भी हमारी सरकार ने किया है।
विकसित भारत के लिए मतदान करें-
दरअसल, सीएम ने कहा कि देश को 2047 तक विकसित भारत बनाने के साथ ही आने वाले पांच साल में भारत को विश्व की तीसरी आर्थिक ताकत बनाने के लिए भाजपा के पक्ष में मतदान करें। यह काम सिर्फ नरेंद्र मोदी ही कर सकते हैं। ठगने और झूठ बोलने वाले कांग्रेसियों को विधानसभा चुनाव की तरह लोकसभा चुनाव में भी सबक सिखाना है।
भ्रष्टाचारी जेल में, कांग्रेस मुद्दाविहीन
फिलहाल, भ्रष्टाचार करने वाले कांग्रेस के नेता और अधिकारी सब के सब जेल में हैं। कांग्रेसियों के पास कोई मुद्दा नहीं है, इसलिए वे भ्रम फैला रहे हैं। उन्होंने कहा कि ना तो संविधान खत्म होगा और न ही आरक्षण खत्म होगा और जब तक हमारी सरकार रहेगी महतारी वंदन योजना का लाभ भी मिलता रहेगा। उन्होंने कहा मोदी के तीसरी बार प्रधानमंत्री बनने पर और भी अच्छा काम होगा। सभा को प्रेमनगर विधायक भूलन सिंह मरावी समेत पूर्व सांसद कमलभान सिंह व भाजपा जिलाध्यक्ष बाबूलाल गोयल ने भी संबोधित किया।