Latest:
Event More News

जशपुर में धर्मांतरण कि मामला हुई काफी तेज…बागबहार क्षेत्र के 183 लोगों को राजकुमार विजय आदित्य सिंह जूदेव के द्वारा पैर धोकर हिंदू धर्म में कराया वापसी…पढ़ें पूरी खबर

गजाधर पैकरा की रिपोर्ट

बागबहार/ जशपुर (छत्तीसगढ़) वर्तमान भारत। जिले के बागबहार क्षेत्र के चिकनीपानी में कल्याण आश्रम के तत्वाधान में घर वापसी कार्यक्रम आयोजित किया गया। जिसमें क्षेत्र के 27 परिवार के 183 लोगों को बजरंग दल जिला अध्यक्ष राज कुमार विजय आदित्य सिंह जूदेव के द्वारा पैर धो कर अपने मूल हिंदू धर्म में वापसी कराई गई।

बता दें, कि इस कार्यक्रम स्थल पर आसपास के क्षेत्रों के काफी लोग मौजूद रहे। बागबहार, चिकनीपानी, खुंटापानी, कोतबा क्षेत्र में लगातार धर्म बदलने का खेल तेजी से चल रहा है। जिसमें क्षेत्र के बनवासी लोग बेहद दुखी हो रहे हैं।

ईसाई मिशनरियों के द्वारा वनवासियों की कराए जा रहे धर्म परिवर्तन से व्यथित होकर वनवासियों ने इसकी जानकारी कल्याण आश्रम तक पहुंचाई। कल्याण आश्रम के पदाधिकारियों के लिए भी चिंता का विषय रहा है।

उन्होंने इस विषय पर विचार विमर्श कर इसकी रोकथाम के लिए धर्मान्तरित वनवासियों की घर वापसी के लिए अभियान चलाए जाने का निर्णय लिया। इसके लिए उन्होंने जशपुर कुमार विजय आदित्य सिंह को घर वापसी के लिए चिकनीपानी भेजा गया। जहां उन्होंने घर वापसी कार्यक्रम कराया।

बता दें, कि बजरंग दल के जिला अध्यक्ष और जशपुर कुमार विजय आदित्य सिंह जूदेव ने कहा कि जशपुर जिले में तेजी से धर्मांतरण की घटना में इजाफा हुई है। कल्याण आश्रम के कार्यकर्ता के रूप में जब गांव का दौरा में जाता हूं, तो मुझे इस प्रकार के कृत्य के बारे में जानकारी दिया जाता है। जो अनुचित है। मुझे यहां हुई घटना के बारे में लोगों ने बताया कि बागबहार क्षेत्र में भी आए दिन धर्म बदलने में ईसाई धर्म के कुछ लोग सक्रिय हैं।

आज कल्याण आश्रम के द्वारा मुझे 27 परिवार के 183 लोगों की घर वापसी कराने का जिम्मा सौंपा गया। उन्होंने कहा धर्मांतरण की बढ़ती घटना बेहद चिंता का विषय बना हुआ है। यदि इस ओर सार्वजनिक तौर से नहीं सोचा जाएगा, तो आने वाले दिनों में हिंदू धर्म खतरे में निश्चित ही पड़ जाएगा।

आगे राजकुमार जुदेव ने कहा कि इसी तरह हमारे भोले भाले वनवासियों को बहला-फुसलाकर उनका धर्म बदला जाएगा। धर्म बदलने वालों अब तुम्हारी खैर नहीं होगी? ईट का जवाब पत्थर से देने के लिए हम तत्पर हैं। अपने कार्यों से वे बाज आ जाएं, यही उनके लिए अच्छी बात होगी।

इस कार्यक्रम कल्याण आश्रम के कार्यकर्ता और पूर्व विधायक जशपुर जगेश्वर राम भगत, भाजपा एसटी मोर्चा के सदस्य सुरेंद्र सिंह बेसरा, गंगा राम भगत, कल्याण आश्रम जिला संगठन मंत्री रविंद्र शेखर सिंह समेत क्षेत्र के कल्याण आश्रम के कार्यकर्ता एवं क्षेत्रीय स्थानीय नेता शामिल रहे।