Natioal Newsजानकारीराजनीती

Odisha Lok Sabha Election 2024 : बदलाव की आंधी दिख रही है, यहां बनेगी कांग्रेस की सरकार…पूर्व CM भूपेश बघेल ने किया जीत का दावा…देखें Video…पढ़ें पूरी खबर



Odisha Lok Sabha Election 2024 : कालाहांडी/ लोकसभा चुनाव के तीसरे चरण के लिए छत्तीसगढ़ की 7 सीटों में मतदान संपन्न हो चुका है। लोकतंत्र के महापर्व में लोगों में बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया।

दरअसल, ओडिशा लोकसभा चुनाव को लेकर छत्तीसगढ़ के पूर्व मुख्यमंत्री व कांग्रेस नेता भूपेश बघेल स्टार प्रचारक के रूप में अब ओडिशा की कमान संभालेंगे। भूपेश बघेल बुधवार को ओडिशा के कालाहांडी पहुंचे हैं, जहां उन्होंने बीजेपी और बीजेडी पर बड़ा बयान दिया है।

यहां देखें वीडियो-👇

https://twitter.com/AHindinews/status/1788179961750147552?t=IVGaUQbtI7AnQHyaHsbYQw&s=19



फिलहाल, कांग्रेस नेता भूपेश बघेल ने कहा कि लोगों में भारी उत्साह है, ओडिशा में परिवर्तन की आंधी दिख रही है। जनता जान चुकी है कि BJP और BJD एक सिक्के के दो पहलू हैं, दोनों एक-दूसरे के पूरक हैं। इसलिए कांग्रेस का यहां दबदबा है और यहां कांग्रेस की सरकार बनेगी। यूं देखा जाए तो भूपेश बघेल एक तरह से ओडिशा में कांग्रेस की जीत का दावा कर रहे हैं।