Latest:
छत्तीसगढ़जानकारीजुर्म

Jashpur News : आत्मानंद स्कूल के प्राचार्य पर यौन उत्पीड़न का आरोप…जांच में हुई पुष्टि…कलेक्टर ने 3 दिन में मांगा जवाब…पढ़ें पूरी खबर

यहां खबर को सुनें-



मनोरा/जशपुरनगर : छत्तीसगढ़ के जशपुर जिले के आत्मानंद स्कूल मनोरा के प्राचार्य आर बी निराला पर यौन उत्पीड़न का आरोप लगाया है। एक दर्जन से अधिक शिक्षिकाओं और नाबालिग छात्राओं ने यौन उत्पीड़न का आरोप लगाया है।

वहीं कलेक्टर ने शोकाज नोटिस जारी कर 3 दिन के अंदर जवाब मांगा है।

दरअसल छात्राओं कहना है कि, प्रिंसिपल आर बी निराला चॉकलेट देकर उन्हें मिलने के लिए बाहर बुलाता था। दो नाबालिग छात्राओं ने शिक्षक दिवस के दिन दो नाबालिग छात्राओं को अपने चेंबर में अश्लील गाने पर डांस करवाने का आरोप लगाया है। गलत तरीके से छूने एवं आपत्तिजनक बातें का भी आरोप लगाया गया है। जिसके बाद इस मामले की जांच की गई और प्रशासन की जांच में आरोपो की पुष्टि हुई है। जिसके बाद प्राचार्य को हटाकर मूल शाला में वापिस भेज दिया गया है।

कलेक्टर ने 3 दिन में मांगा जवाब

फिलहाल, इस मामले को लेकर कलेक्टर ने प्राचार्य को शोकाज नोटिस जारी कर 3 दिन के अंदर जवाब मांगा है। बताया जाता है कि, प्राचार्य के खिलाफ कड़ी कार्रवाई हो सकती है।