Latest:
Event More News

प्राकृतिक आपदा से बचाव एवं राहत व्यवस्था के लिए जिला स्तरीय बाढ़ नियंत्रण कक्ष स्थापित

इरफान सिद्दीकी की रिपोर्ट

अम्बिकापुर 27 जून 2023/ छत्तीसगढ़ शासन राजस्व एवं आपदा प्रबंधन विभाग के निर्देश के अनुक्रम में आगामी मानसून 2023 में प्राकृतिक आपदा से बचाव एवं राहत व्यवस्था के लिए जिला स्तीय बाढ़ नियंत्रण कक्ष स्थापित किया जा रहा है। भू-अभिलेख के प्रभारी अधिकारी ने बताया है कि जिला स्तरीय बाढ़ नियंत्रण कक्ष कंपोजिट बिल्डिंग के कक्ष क्रमांक 01 में स्थापित किया गया है। कंट्रोल रूम का संपर्क नंबर 07774222702 एवं 07774236028 है। संपर्क नंबर से संपर्क कर सूचना जुलाई 2023 से अक्टूबर 2023 तक 24 घंटे दी जाएगी। बाढ़ नियंत्रण कक्ष में कार्य करने हेतु अधिकारी-कर्मचारियों की ड्यूटी लगाई गई है। इस हेतु भू-अभिलेख के सहायक अधीक्षक श्री एम बड़ा एवं राजस्व निरीक्षक श्री हुल सिंह को नोडल अधिकारी बनाया गया है।
अधिकारी-कर्मचारियों की ड्यूटी- रविवार से सोमवार के लिए सुबह 6 बजे से दोपहर 2 बजे तक जिला योजना एवं सांख्यिकी के सहायक सांख्यिकी अधिकारी श्री जक्रियस मिंज एवं भू-अभिलेख भृत्य श्री अमृत, दोपहर 2 बजे से रात्रि 10 बजे तक जिला योजना सांख्यिकी के सहायक सांख्यिकी अधिकारी श्री अजीत कुमार टोप्पो एवं भू-अभिलेख भृत्य श्री प्रवीण कुमार सिंह, रात्रि 10 बजे से सुबह 6 बजे तक जिला योजना सांख्यिकी के सहायक ग्रेड-03 श्री नाथ राय वर्मा एवं भू-अभिलेख चैनमेन श्री अखिलेश दास की ड्यूटी लगाई गई है। मंगलवार से बुधवार के लिए सुबह 6 बजे से दोपहर 2 बजे तक भू-अभिलेख के राजस्व निरीक्षक श्री राजबहादूर सिंह एवं श्री विजय श्रीवास्तव, दोपहर 2 बजे से रात्रि 10 बजे तक भू-अभिलेख के राजस्व निरीक्षक श्री नारायण सिंह एवं भृत्य श्री राधेश्याम द्विवेदी, रात्रि 10 बजे से सुबह 6 बजे तक आदिम जाति कल्याण विभाग के लेखापाल श्री अशोक कुमार सोनकर एवं जल संसाधन विभाग के सहायक ग्रेड-03 श्री शंभूनाथ चक्रवर्ती की ड्यूटी लगाई गई है। गुरूवार से शुक्रवार के लिए सुबह 6 बजे से दोपहर 2 बजे तक भू-अभिलेख के अनुरेखक श्री नरेन्द्र बहादूर सिंह एवं चैनमेन श्री प्रेमसाय, दोपहर 2 बजे से रात्रि 10 बजे तक भू-अभिलेख के राजस्व निरीक्षक श्री सुरेन्द्र कुजूर एवं चैनमेन श्री मारकुश टोप्पो, रात्रि 10 बजे से सुबह 6 बजे तक आदिम जाति कल्याण विभाग के सहायक ग्रेड-03 श्री अनिल कुमार पैंकरा एवं भू-अभिलेख चैनमेन श्री रत्नाकर तिरौले की ड्यूटी लगाई गई है। शनिवार के लिए सुबह 6 बजे से दोपहर 10 बजे तक भू-अभिलेख के राजस्व निरीक्षक श्री सरयू राम पैंकरा एवं श्री रामदेव राम, दोपहर 2 बजे से रात्रि 10 बजे तक भू-अभिलेख के राजस्व निरीक्षक श्री आशीष गुहा एवं शिवशंकर सिंह तथा रात्रि 10 बजे से सुबह 6 बजे तक उद्यान विभाग के सहायक ग्रेड-03 श्री आशुतोष तिवारी एवं श्री सौरभ तिर्की की ड्यूटी लगाई है।