Latest:
Event More News

निर्वाचन व्यय की मॉनिटरिंग के संबंध में सहायक व्यय प्रेक्षक, सहायक व्यय प्रेक्षक के सहायक, व्यय लेखांकन दल गठित

इरफान सिद्धिकी की रिपोर्ट

अंबिकापुर 2 अक्टूबर 2023/ विधानसभा आम चुनाव 2023 के निर्वाचन कार्यो के सुचारू रूप से संचालन हेतु कलेक्टर एवं जिला निर्वाचन अधिकारी श्री कुंदन कुमार द्वारा अधिकारियों एवं कर्मचारियों को निर्वाचन व्यय मॉनिटरिंग के संबंध में आगामी आदेश पर्यन्त तक निर्वाचन कार्यो के सुचारू संचालन हेतु अधिकारियों एवं कर्मचारियों को दायित्व सौंपा है। जिसमें विधानसभा क्षेत्र 09 लुण्ड्रा हेतु जल संसाधन विभाग संभाग क्रमांक 01 के संभागीय लेखा अधिकारी श्री सुरंजन कुमार मीणा, विधानसभा क्षेत्र 10 अंबिकापुर हेतु श्री लोक स्वास्थ्य यांत्रिकी विभाग के संभाग के लेखा अधिकारी दीपेश कृष्ण रंजन तथा विधानसभा क्षेत्र 11 सीतापुर हेतु लोक स्वास्थ्य यांत्रिकी खंड अंबिकापुर के संभागीय लेखाधिकारी राकेश रोशन को सहायक व्यय प्रेक्षक बनाया गया है।

विधानसभा क्षेत्र 09 लुण्ड्रा हेतु लोक निर्माण विभाग के संभागीय लेखाधिकारी सुब्रत चक्रवर्ती, जनपद सीईओ कार्यालय के लेखापाल श्री आजाद अहमद खान, विधानसभा क्षेत्र 10 अंबिकापुर हेतु नगर पालिका निगम आयुक्त कार्यालय के सहायक ग्रेड 1 दीपक वर्मा, जनपद पंचायत बतौली के सहायक ग्रेड 2 डीपी पाठक, मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी के सहायक ग्रेड 3 उत्तम यादव, उद्यान उपसंचालक कार्यालय के सहायक ग्रेड 3 आशुतोष तिवारी, विधानसभा क्षेत्र 11 सीतापुर के हेतु जिला शिक्षा अधिकारी कार्यालय के सहायक ग्रेड 2 बृज किशोर तिवारी, सिविल सर्जन का मुख्य अस्पताल अधीक्षक कार्यालय के लेखपाल विनोद कुमार शुक्ला, जिला शिक्षा अधिकारी कार्यालय के साथ ग्रेड 2 रवि प्रकाश कुजूर को सहायक व्यय प्रेक्षक के सहायक बनाया गया है।

विधानसभा क्षेत्र 09 लुण्ड्रा हेतु जनपद पंचायत लुण्ड्रा के लेखपाल राजीव त्रिवेदी व सहायक ग्रेड 2 मुकुंद केरकेट्टा, विधानसभा क्षेत्र 10 अंबिकापुर हेतु आदिवासी विकास विभाग सहायक आयुक्त कार्यालय के लेखपाल सत्येंद्र कुमार सिंह, कलेक्टर कार्यालय के सहायक ग्रेड 2 राजेश सोनी, जिला शिक्षा अधिकारी कार्यालय के सहायक ग्रेड 2 अखिलेश सोनी, लोक निर्माण विभाग के सहायक ग्रेड 3 संजय कुमार तथा
विधानसभा क्षेत्र 11 सीतापुर के हेतु आदिवासी विकास विभाग कार्यालय के सहायक ग्रेड 2 दीपेंद्र हयारण, तहसील कार्यालय सीतापुर के सहायक ग्रेड 2 मुरारी पाठक को व्यय लेखांकन दल में नियुक्त किया है।