Latest:
Event More News

पद्म पुरस्कार हेतु प्रस्ताव आमंत्रित

इरफान सिद्धिकी की रिपोर्ट

अम्बिकापुर 3 जून 2023/ महिला एवं बाल विकास विभाग के जिला कार्यक्रम अधिकारी ने बताया है कि भारत सरकार द्वारा पद्म पुरस्कार श्रृंखला के तहत पद्म विभूषण, पद्म भूषण, तथा पद्म श्री पुरस्कारों के लिये वर्ष 2024 हेतु नामांकन प्रस्ताव ऑनलाइन के माध्यम से भेज सकते हैं। यह पुरस्कार प्रतिवर्ष 26 जनवरी को प्रदाय किया जाता है।इस पुरस्कार हेतु विभिन्न क्षेत्र में कार्य करने वाले व्यक्ति आवेदन कर सकते हैं। जिसमें कला (संगीत, चित्रकारी, मूर्तिकला, फोटोग्राफी, सिनेमा, रंगमंच आदि शामिल है)। सामाजिक कार्य (सामाजिक सेवा, धर्मार्थ सेवा, सामुदायिक परियोजनाओं में योगदान आदि ) सार्वजनिक मामलों (कानून सार्वजनिक जीवन, राजनीति आदि शामिल है)। विज्ञान और इंजीनियरिंग (अंतरिक्ष अभियांत्रिकी, परमाणु विज्ञान, सूचना प्रौद्योगिकी, विज्ञान और उसके संबंधित विषयां आदि में अनुसंधान एवं विकास शामिल है)। व्यापार एवं उद्योग (बैंकिंग, आर्थिक गतिविधियों, प्रबंधन, पर्यटन का प्रचार, व्यवसाय आदि।)। चिकित्सा (चिकित्सा अनुसंधान, आयुर्वेद, होमोयोपेथिक, सिद्ध, एलोपैथी, नेचुरोपैथी आदि में मेडिकल रिसर्च, डिफरेशन/स्पेशलाइजेशन)। साहित्य और शिक्षा (पत्रकारिकता, शिक्षण, पुस्तक रचना, साहित्य, कविता शिक्षा के संवर्धन, साक्षरता को बढ़ावा देना, शिक्षा सुधार आदि)। सिविल सेवा (भेद/संबंध में शामिल है) सरकारी नौकरी द्वारा प्रशासन आदि में उत्कृष्ठता। खेल (लोकप्रिय खेल, एथलेटिक्स, साहसिक, पर्वतारोहण, खेल का बढ़ावा देना, योग आदि शामिल है। अन्य (इसमे भारतीय संस्कृति का प्रचार मानव अधिकारो की सुरक्षा, वन्य जीव संरक्षण/संरक्षण आदि शामिल है।ऑनलाईन पोर्टल www.padmaawards.gov.in के माध्यम से नामांकन प्रस्ताव निर्धारित प्रारूप में आवेदन कर आवेदन की प्रति 16 अगस्त 2023 तक कार्यालय जिला कार्यक्रम अधिकारी, महिला एवं बाल विकास विभाग अम्बिकापुर जिला सरगुजा को प्रेषित करनी होगी। आवेदन के लिए निर्धारित प्रारूप एवं विस्तृत जानकारी के लिए कार्यालयीन समय में सम्पर्क किया जा सकता है एवं ऑनलाईन www.padmaawards.gov.in के माध्यम से भी जानकारी प्राप्त की जा सकती है।