Latest:
Popular NewsTrending Newsछत्तीसगढ़पर्व - त्यौहार

जाज्वल्यदेव लोक महोत्सव एवं एग्रीटेक कृषि मेला आज.! मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय  के आथित्य में होगा शुभारंभ…पढ़ें पूरी खबर



जांजगीर-चांपा :- छत्तीसगढ़ के जांजगीर में जाज्वल्यदेव लोक महोत्सव एवं एग्रीटेक कृषि मेला का शुभारंभ मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय के मुख्य आतिथ्य में 10 फरवरी को सुबह 11 बजे हाई स्कूल मैदान, जांजगीर में होगा।

इस कार्यक्रम की अध्यक्षता छत्तीसगढ़ शासन के वित्त, वाणिज्यिक कर, आवास एवं पर्यावरण योजना आर्थिक एवं सांख्यिकी मंत्री ओपी चौधरी करेंगे।

बता दें कि, अतिविशिष्ट अतिथि विधानसभा नेता प्रतिपक्ष डा चरणदास महंत होंगे। विशिष्ट अतिथि विधायक जांजगीर-चाम्पा ब्यास कश्यप, विधायक अकलतरा राघवेन्द्र कुमार सिंह, विधायक, पामगढ़ शेषराज हरवंश, विधायक जैजैपुर बालेश्वर साहू, पूर्व विधायक, जांजगीर-चाम्पा नारायण चंदेल, पूर्व विधायक, अकलतरा सौरभ सिंह, अध्यक्ष जिला पंचायत यनिता यशवंत चन्द्रा, उपाध्यक्ष जिला पंचायत राघवेन्द्र प्रताप सिह, अध्यक्ष, नगर पालिका परिषद जांजगीर नैला, भगवान दास गढेवाल, अध्यक्ष नगर पालिका चाम्पा जय थवाईत होंगे।

फिलहाल, 10 फरवरी को सुबह 10 बजे सुनील तिवारी समूह की रंग झांझर प्रस्तुति, दोपहर 3 बजे से मलखम्भ (पामगढ़ के खेल प्रतिभाओं द्वारा), दोपहर 3.30 बजे से जिले के स्कूली छात्र-छात्राओं का सांस्कृतिक कार्यक्रम, शाम 6 बजे से स्थानीय कलाकारों की प्रस्तुति और रात्रि 8 बजे से छत्तीसगढी फ़िल्म कलाकार पद्मश्री अनुज शर्मा द्वारा प्रस्तुति दी जाएगी। इसके साथ ही मुख्यमंत्री कन्या विवाह योजना अंतर्गत सामुहिक कन्या विवाह का आयोजन भी किया जाएगा।जाज्वल्यदेव लोक महोत्सव एवं एग्रीटेक कृषि मेला का समापन 12 फरवरी को शाम4 बजे हाई स्कूल मैदान जांजगीर में सांसद गुहाराम अजगल्ले के मुख्य आतिथ्य में होगा।

किसान सम्मेलन कल

11 फरवरी रविवार को दोपहर 12 बजे कृषि विज्ञान केन्द्र में किसान सम्मेलन का शुभारंभ सांसद गुहाराम अजगल्ले के मुख्य आतिथ्य में होगा। इस दौरान सुबह 10 बजे से वृहद किसान सम्मेलन, कृषि संगोष्ठी (उद्यान, पशुधन और मत्स्य पालन विभाग) कृषि वैज्ञानिकों का संवाद एवं कृषि यंत्रों की जीवन्त प्रदशर्नी आयोजित की जाएगी। इसके साथ ही हाई स्कूल मैदान, जांजगीर में शाम 5 बजे स्थानीय कलाकरो की प्रस्तुति, शाम 7.30 बजे पूर्णश्री राउत (ओडिसी नृत्य), रात्रि 8 बजे अल्का चन्द्राकर (फुलवारी समूह द्वारा छत्तीसगढ़ी लोकनृत्य एवं गीत) की प्रस्तुति दीजाएगी।

अंतिम दिन कवि सम्मेलन

12 जनवरी को सांस्कृतिक कार्यक्रम, दोपहर 2 बजे से स्थानीय कलाकारो की प्रस्तुति, शाम 5 बजे से अनुराग धारा कविता वासनिक छत्तीसगढ़ी लोक नृत्य एवं गीत एवं रात्रि 7 बजे से अखिल भारतीय कवि सम्मेलन होगा। अखिल भारतीय कवि सम्मेलन में गोविन्द राठी (शुजालपुर), पद्मिनी शर्मा (दिल्ली), मनवीर मधुर (मथुरा), मीर अली मीर (रायपुर), हीरामणी वैष्णव (कोरबा), रमेश विश्वहार (रायपुर) और बंशीधर मिश्रा (अकलतरा) द्वारा कविता पाठ किया जाएगा।