Latest:
Event More NewsPopular NewsTrending Newsजानकारीविविध

कुआँ गोल ही क्यों होता है ? चौकोर या त्रिकोण क्यों नहीं है…क्या आपके पास है इस सवाल का जवाब…यहाँ जानें वजह…पढ़ें पूरी खबर



Lifestyle News Desk :- कुआँ गोल ही क्यों होता है ? चौकोर या त्रिकोण क्यों नहीं है, क्या आपके पास है इस सवाल का जवाब, यहाँ जानें वजह। आज हम जानेंगे कि कुएं हमेशा गोलाकार में ही क्यों बनाये जाते है।

कुएं का आकार

कुएं का इस्तेमाल लोग पानी के लिए करते आ रहे हैं। आपने भी कई कुएं देखे होंगे। कुएं से जुड़ी कई कहानी भी हमे सुनने को मिलती है। लेकिन क्या कभी आपने गौर किया है की कुआं हमेशा गोल आकार में ही क्यों बनाया जाता है। वह चौकोर या त्रिकोण आकार में क्यों नहीं बनाया जाता। हम जब से कुएं को देख रहे हैं तब से वह सिर्फ एक ही आकृति में दिख रहा है। फिर वह चाहे हमारे देश में हो या दूसरे देश में, पुराने जमाने में हो या अभी हम सिर्फ गोल आकृति का कुआं देख रहे हैं। तब आइये, जानते हैं आखिर लोग कुआं गोल आकार में ही क्यों बनाते आ रहे हैं।

कुआँ गोल ही क्यों होता है ?

कुआँ बरसों से गोल आकृति में बनाया जा रहा है। इसके पीछे एक वैज्ञानिक कारण है। जिसमें एक कारण यह है कि कुआँ लंबे समय तक चले और बनाने में भी आसानी हो इसलिए गोल आकृति में बनाया जाता है। क्योकि गोलाकार में पानी का दबाव चारों तरफ एक समान पड़ता है। जिससे कुआं ढहता नहीं है। आइये जाने कुआँ चौकोर या त्रिकोण क्यों नहीं बनता।

कुआँ चौकोर या त्रिकोण क्यों नहीं बनता

कुआँ अगर चौकोर या त्रिकोण आकृति में बनाया गया तो पानी का दबाव कोनों पर ज्यादा पड़ेगा, जिससे ज्यादा समय तक कुआं नहीं चल पाएगा। क्योकि कुआँ ढह जाएगा। इसलिए गोला आकृति में बनाया जाता है और गोल आकार बनाने में भी आसानी होती है। गोलाकार में अगर बनाया जाता है तो जल्दी बन जाता है।