Latest:
Popular NewsTrending Newsछत्तीसगढ़राजनीती

CG Lok Sabha Election : छत्तीसगढ़ लोकसभा में कांग्रेस से कौन दावेदार?..सामने आए नेताओं के नाम…पढ़ें पूरी खबर



रायपुर :- छत्तीसगढ़ में लोकसभा चुनावों को लेकर दावेदारों पर मंथन जारी है। प्रदेश के दोनो प्रमुख दल भाजपा-कांग्रेस कभी भी उम्मीदवारों का ऐलान कर सकते है।

फिलहाल, प्रदेश की 11 लोकसभा सीटों में से 9 सीटें भाजपा के पास है। बाकी 2 सीटों पर कांग्रेस का कब्जा हैं। छत्तीसगढ़ के लोकसभा चुनावों में कांग्रेस कभी 2 सीटों से आगे नहीं बढ़ पाई। हालांकि कांग्रेस ने इस बार अधिक सीटें जीतने का दावा किया है। कांग्रेस जल्द ही सभी 11 सीटों पर उम्मीदवारों का ऐलान करेगी।

सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार प्रदेश की 11 सीटों पर कई दावेदारों ने चुनाव लड़ने के लिए आवेदन दिया हैं। जांजगीर-चांपा सीट से सबसे ज्यादा दावेदारी की गई है। सूत्रों का कहना है कि प्रदेश कांग्रेस ने नामों पर मंथन के बाद उम्मीदवारों का एक पैनल दिल्ली आलाकमान को सौंपा है। आलाकमान जल्द ही नामों पर चर्चा कर फाइनल उम्मीदवारों की घोषणा करेगा।

कांग्रेस कें संभावित उम्मीदवार

जांजगीर-चांपा – जांजगीरी-चांपा सीट से कांग्रेस की ओर से कई नाम सामने आए है। जिनमें से पूर्व मंत्री डॉ. शिव डहरिया, महेन्द्र पाटिल, मंजूलता अनंत, जयंत सिंह कामले, अमृतलाल सोनकर, शैलेन्द्र बंजारे, दुष्यंत कुमार समेत करीब 10 दावेदारों के नाम शामिल है।
दुर्ग लोकसभा – प्रतिमा चंद्राकर, राजेन्द्र साहू
राजनांदगांव लोकसभा – ममता चंद्राकर, हेमा देशमुख, राजेश शुक्ला
बस्‍तर लोकसभा – हरीश लखमा, मोहन मरकाम
कांकेर लोकसभा – बीरेश ठाकुर, नरेश ठाकुर और लक्ष्मी ध्रुव
रायपुर लोकसभा – विकास उपाध्याय, डॉ. राकेश गुप्ता, सुशील आनंद शुक्ला
महासमुंद लोकसभा – अमरजीत चावला, चंद्रशेखर शुक्ला, विनोद सेवन चंद्राकर
बिलासपुर लोकसभा – राजेन्द्र धीर, राजेन्द्र शुक्ला, लेखराम साहू
सरगुजा लोकसभा – डॉ. प्रेमसाय सिंह टेकाम, भानुप्रताप सिंह, शशि सिंह
रायगढ़ लोकसभा – श्रवण कुमार सिदार, जयमाला सिंह, हृदयराम राठिया
कोरबा लोकसभा – ज्योत्सना महंत, आलोक कुमार यादव संभावित उम्मीदवार बताए जा रहे है।