Latest:
local newsPopular NewsTrending Newsछत्तीसगढ़जानकारीराजनीती

BIG Breaking Jashpur : CM साय की बड़ी घोषणा…पत्थलगांव में कलेक्टर लिंक कोर्ट होगी शुरू…धान के अंतर की राशि 12 मार्च को होगी भुगतान…मनोरा महाविद्यालय को भवन और अस्पताल को मिलेगा एम्बुलेंस…महाकुल समाज ने घी से तौलकर किया सम्मान…कुनकुरी में…पढ़ें पूरी खबर



जशपुरनगर :- मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने पत्थलगांव में कलेक्टर लिंक कोर्ट शुरू किए जाने की घोषणा की है। वर्षो से जिला बनाने के लिए संघर्ष कर रहे पत्थलगांव के रहवासियों के लिए इसे बड़ा सौगात माना जा रहा है।

ज्ञात हो कि, मुख्यमंत्री साय ने यह घोषणा जिले के फरसाबहार ब्लाक के तामामुंडा के गिरी गोवर्धन पर्वत में आयोजित महाकुल समाज के सम्मेलन में की।



फिलहाल, इस सम्मेलन में शामिल होने के लिए मुख्यमंत्री शासकीय हेलीकाप्टर से दोपहर लगभग 12 बजे तामामुंडा पहुंचे थे। महाकुल समाज ने मुख्यमंत्री साय का पारम्परिक तरीके से भव्य स्वागत किया। सम्मेलन में शामिल होने के लिए छत्तीसगढ़ के साथ ओडिशा और झारखंड से बड़ी संख्या में महाकुल समाज के सदस्य जुटे थे। कार्यक्रम के दौरान मुख्यमंत्री की पत्नी कौशल्या साय भी उपस्थित थे। गिरी गोवर्धन धाम में मुख्यमंत्री ने सार्वजनिक सांस्कृतिक मंडप,अखिल भारतीय महाकुल (यादव) समाज के राष्ट्रीय कार्यालय का लोकार्पण किया। मुख्यमंत्री साय ने सभा को संबोधित करते हुए कि आप लोगों ने जो स्वागत किया है उसे मैं हमेशा याद रखूंगा।



बता दें कि, मेरा अनेक जगह स्वागत फलों से, धान से, लड्डुओं, मिठाईयों आदि सामग्रियों से वजन कर किया गया है। मेरे पूरे राजनैतिक जीवन में पहली बार स्वागत घी से तौल कर किया गया। इसके लिए मैं पूरे यदुकुल समाज का आभारी रहूंगा। मुख्यमंत्री ने आगे कहा कि हमने ढाई महीने के अल्पकाल में छत्तीसगढ़ को विकास के पथ पर ले जाने का कार्य किया है। हमने 18 लाख प्रधानमंत्री आवास स्वीकृत किए। जो युद्धस्तर में बनना प्रारंभ हो गया है। हमने माताओं को महतारी वंदन योजना से आर्थिक रूप से सशक्त करने का प्रयास कर रहे है।

दरअसल, इस साल हमने रिकार्ड धान की खरीदी की है। मुख्यमंत्री ने बताया कि आने वाले 15 दिनों में तेंदूपत्ता की खरीदी समर्थन मूल्य में हो जाएगी। साथ ही तेंदूपत्ता संग्राहकों के लिए चरण पादुका एवं बच्चों के लिए छात्रवृत्ति प्रारंभ की जाएगी। हमने मोदी के गारंटी के तहत कार्य करते हुए लोगों के सपने को साकार करने का कार्य कर रहे है। इस साल बजट में जशपुर क्षेत्र में स्वास्थ्य सुविधाओं का विस्तार पर फोकस किए है।



फिलहाल, जिसमें कुनकुरी में 220 बेड के सर्वसुविधा युक्त हास्पिटल का निर्माण किया जाएगा। जिसका कार्य शीघ्र ही प्रारंभ होने वाला है। इसके साथ ही हमने जिले में 4 नए प्राथमिक स्वास्थ्य केन्द्र स्वीकृत किए है। जिसका सीधा लाभ निश्चित ही क्षेत्र के जनता को मिलेगा। इस दौरान पत्थलगांव विधायक गोमती साय, पूर्व विधायक भरत साय, पद्मश्री जोगेश्वर यादव, रोहित साय, विजय आदित्य सिंह जूदेव, महाकुल समाज के ओडिशा के प्रांतध्यक्ष नंदकुमार खुटिया,झारखंड के प्रांत अध्यक्ष अमृतलाल,ओडिशा के प्रांतिय सचिव गणेश यादव और छत्तीसगढ़ के प्रदेश उपाध्यक्ष गणेश यादव, गिरी गोवर्धन धाम समिति अध्यक्ष लोचन प्रसाद यादव,सहित महाकुल समाज के पदाधिकारी व सदस्य उपस्थित थे।

12 मार्च को मिलेगी धान की अंतर राशि

फिलहाल, तमामुंडा में मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने पत्थलगांव में लिंक कोर्ट की स्थापना के साथ 12 मार्च को,प्रदेश के किसानों को धान के अंतर राशि का खाते में भुगतान करने की घोषणा की। इसके साथ ही उन्होंने गिरी गोविंद पर्वत में सीसी रोड निर्माण के लिए 32 लाख,फरसाबहार में मंडप निर्माण के लिए 10 लाख, शिव मंदिर से कासाटोली जाने वाले सड़क के लिए 12 लाख की राशि देने की घोषणा की।



बता दें कि, मनोरा महाविद्यालय को भवन और मनोरा अस्पताल को एंबुलेंस सुविधा प्रदान करने की घोषणा भी की गई है।