Latest:
Event More NewsPoliticsPopular NewsTrending Newsकृषिछत्तीसगढ़जानकारी

CG Breaking : CM विष्णुदेव साय की बड़ी सौगात…किसानों के बैंक खाते में आई हरियाली…किसानों के बैंक खाते में राशि अंतरित…पढ़ें पूरी खबर



रायपुर :- छत्तीसगढ़ में कृषक उन्नति योजना की शुरुआत हो गई है. मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने किसानों को आदान सहायता राशि प्रदान की. मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने कृषक उन्नति योजना खरीफ के तहत छत्तीसगढ़ के 24 लाख 72 हजार से अधिक किसानो को 13 हजार 320 करोड़ रूपये आदान सहायता राशि का किसानों के बैंक खाते में राशि अंतरण किया.

इसके साथ ही 28 करोड़ रुपए से अधिक की लागत के 65 विकास कार्यों का लोकार्पण एवं भूमिपूजन किया.

जानकारी के मुताबिक, पूरे प्रदेश में कृषक उन्नति योजना के तहत 151 जगहों पर कार्यक्रमों का आयोजन किया गया. जिसमें लगभग 10 लाख किसान शामिल हुए. छत्तीसगढ़ के 24 लाख 72 हजार से अधिक किसानो को 13 हजार 320 करोड़ रूपये आदान सहायता राशि का किसानों के बैंक खाते में राशि अंतरण किया गया.

बता दें कि, इस कार्यक्रम में मध्यप्रदेश के मुख्यमंत्री मोहन यादव, सांसद कांकेर मोहन मंडावी, प्रदेश के दोनों उपमुख्यमंत्री विजय शर्मा और अरूण साव, दयालदास बघेल, मंत्री रामविचार नेताम, केदार कश्यप समेत कई दिग्गज नेता कार्यक्रम में शामिल रहे ।

सीएम साय का संबोधन :

ज्ञात हो कि, इस दौरान सीएम साय ने आमसभा को सम्बोधित करते हुए कहा कि “आज वह शुभ दिन है, जब यशस्वी प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी की गारंटी को पूरा करते हुए कृषक उन्नति योजना के अंतर्गत किसान भाइयों के बैंक खातों में 13 हजार 320 करोड़ रुपए की आदान सहायता राशि का अंतरण किया जा रहा है।151 जगह यह कार्यक्रम हुआ।आज के कार्यक्रम में 24 लाख 75 हजार से अधिक किसानों के खातों में राशि भेजी जा रही है। इनमें से 24 लाख 72 हजार से अधिक वे किसान हैं जिन्होंने इस साल धान बेचा था। इन्हें 13 हजार 289 करोड़ रुपए की अंतर की राशि दी जा रही है।”

हालांकि, इसी तरह 02 हजार 829 धान बीज उत्पादक किसानों को भी बीज निगम के माध्यम से अंतर राशि, 31 करोड़ रुपए से अधिक का भुगतान किया जा रहा है। इस कार्यक्रम में वर्चुअली जुड़ने पर मुख्यमंत्री साय ने मध्यप्रदेश के मुख्यमंत्री मोहन यादव एवं छत्तीसगढ़ विधानसभा के अध्यक्ष डॉ रमन सिंह का धन्यवाद किया।

फिलहाल, सीएम साय ने आगे कहा कि “हमारी सरकार ने किसान भाइयों से किए गए वादे के अनुरूप अटल जी के जन्म दिवस, सुशासन दिवस पर 2 साल के बकाया धान बोनस 3716 करोड़ रुपए का अंतरण भी किसान भाइयों के खातों में कर दिया है। 13 लाख से ज्यादा किसानों को बोनस का लाभ मिला है। इस साल प्रदेश में 145 लाख टन धान की रिकॉर्ड खरीदी हुई है, जो पिछली सरकार द्वारा की गई खरीदी से 37 लाख मीटरिक टन अधिक है। पीएम मोदी ने गारंटी दी थी कि छत्तीसगढ़ में सरकार बनने पर गरीबों के लिए 18 लाख आवासों का निर्माण किया जाएगा। सरकार बनने के दूसरे ही दिन हमने कैबिनेट की बैठक में इस बारे में निर्णय ले लिया है, अप्रैल माह से तीव्र गति से मकान बनने शुरू होंगे।”