Latest:
ज्योतिषधर्म

15 मार्च 2024 राशिफल : मेष राशि जल्दबाजी से बचें, नुकसान होगा…जाने बाकी का दैनिक राशिफल-उपाय…12 राशियों के लिए दिन कैसा रहेगा…पढ़ें आज का राशिफल


मेष राशि (Aries Horoscope)

मेष राशि वाले आज कोई शुभ समाचार आपको बहुत खुशी देगा। आपके परिजन आपकी खुशी और गर्व का स्त्रोत होंगे। अपनों के साथ उनकी खुशी का जश्न मनाएं। पूरी तरह से उनकी खुशियों मे शामिल हों। क्रोध नियंत्रित रहेगा। पुरानी बीमारी में आराम मिलेगा। जल्दबाजी से निराशा हाथ लगेगी। भावनाओं पर कंट्रोल रख कर काम करेंगे। अपने व्यक्तित्व और रंग-रूप को बेहतर बनाने की कोशिश संतोषजनक साबित होगी। प्रेम-जीवन में आशा की नयी किरण आयेगी। किसी के साथ नयी परियोजना या भागीदारी वाले व्यवसाय को शुरू करने से बचें।


आज का मंत्र-आज व्रत और पूजा से आज के दिन शिव की कृपा बनी रहेगी।

आज का शुभ रंग-हरा

वृष राशि (Taurus Horoscope)

वृष राशिवालों के लिए आज का दिन मान-सम्मान मिलेगा। कामकाज, व्यवहार, सौदेबाजी हर चीज में ईमानदारी रखें। पुराने दोस्त ओर रिश्तेदारों से बातचीत हो सकती है अस्वस्थता संभव है। पति-पत्नी के संबंधों में मधुरता आएगी। कोई भी फैसला करने से पहले अच्छाईयों और कमियों पर सावधानी से गौर फरमाएँ। पारिवारिक सदस्यों से मतभेद खत्म कर आप अपने उद्देश्यों की पूर्ति आसानी से कर सकते हैं। इच्छाशक्ति की कमी आपको भावनात्मक और मानसिक परेशानियों में फंसा सकती है। उदास और अवसादग्रस्त न हों। खर्चों पर काबू रखने की कोशिश करें और सिर्फ जरूरी चीजें ही खरीदें।

आज का मंत्र-सूर्य मंत्र का जाप करें।
आज का शुभ रंग – लाल

मिथुन राशि ( Gemini Horoscope )

मिथुन राशिवाले आज किसी विवाद से बचें। भूमि व भवन संबंधी योजना बनेगी। रोजमर्रा की समस्याएं आसानी से सुलझ सकती हैं। महत्वपूर्ण फैसले लेना चाहते हैं, तो आज ले सकते हैं। आज फालतू खर्च होगा। आपका शत्रु भय रहेगा। आपका धनार्जन होगा। आज यात्रा करने से बचें- क्योंकि इसके चलते आप थकान और तनाव महसूस करेंगे। इस बात में सावधानी बरतें कि आप किसके साथ आर्थिक लेन-देन कर रहे हैं। बेकार की बातों और झगड़ों से बचें। घर के रिश्तों में तनाव पैदा हो सकता है। अपने साथी और दोस्तों के साथ कुछ समय व्यतीत करें। प्रतिस्पर्धियों पर विजय मिलेगी।

आज का मंत्र- आज सूर्य को लाल चंदन के साथ जल चढ़ायें

आज का शुभ रंग – लाल

कर्क राशि (Cancer Horoscope )

कर्क राशिवाले जातक आज के दिन अपने निजी विचारों को छोड़कर, दूसरों के विचारों पर भी ध्यान देने की सलाह है। घर के काम करते समय सकारात्मक रवैया रखें। कार्यक्षेत्र में धन, पुरस्कार और सम्मान मिल सकता है। पैसों के मामलों में आपको दूसरों की सलाह पर चलने के बजाय अपने मन की बात सुनना चाहिए। कोई दोस्त आपसे पैसा मांग सकता है। वाणी पर संयम रखने की जरूरत है। झुंझलाहट से बचने के लिए शांतचित्त रहें। आज लोग आपकी वह प्रशंसा करेंगे, जिसे आप हमेशा से सुनना चाहते थे। मित्रों के साथ पार्टी या पिकनिक में आज का दिन बहुत अच्छी तरह से बीतेगा।

आज का मंत्र- माँ लक्ष्मी को कमल पुष्प चढ़ाएं, काम में स्थिरता बनी रहेगी।

आज का शुभ रंग – हरा

सिंह राशि ( Leo Horoscope)

सिंह राशि वाले जातक आज सकारात्मक समाचार मिल सकता है। अपने श्रेष्ठ प्रदर्शन के लिये तैयार रहें। आपको किसी प्रकार के बदलाव करने पड़ सकते है लेकिन ये बदलाव आपके लिये सही निर्णय साबित होगा। वित्तीय कार्य निपटाना और नए निवेश से आपको लाभ हो सकता है। आजीविका के क्षेत्र में परिवर्तन भी देखने को मिलेगा। राजकीय कार्यों में लाभ होगा। व्यवहार-कुशलता से समस्या का समाधान होगा। वाहन संभलकर चलाएं। अधूरे कार्य कार्य पूरे होंगे। जीवनसाथी से संबंधों में मधुरता आएगी। महत्वपूर्ण कार्यों में लापरवाही न करें। कार्य स्थल पर सहकर्मियों का सहयोग मिलेगा

आज का मंत्र-बहते जल में तिल प्रवाहित करें, लोगों का सहयोग मिलता रहेगा।

आज का शुभ रंग – लाल

कन्या राशि ( Virgo Horoscope )

कन्या राशि अगर कोई संपत्ति खरीदने की सोच रहे हैं तो दिन अच्छा है। नौकरी व व्यवसाय में सहयोग से सफलता प्राप्त होगी। पारिवारिक जिम्मेदारियाँ बढ़ेंगी। नौकरीपेशा के लिए दिन सामान्य रहेगा। निवेश के लिए सही समय है। आपसी संबंधों के कारण समझौता करना होगा। कानूनी मामलों में उलझ सकते हैं। निराशा की समाप्ति होगी पर अभी समय है। आर्थिक मामले सुलझेंगे। आपके जीवनसाथी के साथ सम्बन्ध मधुर रहेंगे। आज आपका स्वास्थ्य अच्छा रहेगा। किसी मित्र का सहयोग प्राप्त हो सकता है। पुराने रिश्तों को फिर से तरोताजा करने के लिए अच्छा दिन है।

आज का मंत्र- आज भगवान शिव की पूजा करें और शिव ताडंव का जाप करें।

आज का शुभ रंग – हरा

तुला राशि ( Libra Horoscope )

तुला राशिवाले आज परिवारजनों की सलाह से लाभ होगा। वाहन धीमी गति से चलाएं। जमीन संबंधी विवाद हो सकता है। आज आप न चाहते हुए भी किसी को परेशान कर सकते हैं। अपना कुछ सामान किसी जरूरतमंद को दे दें। आपकी वित्तीय स्थिति अच्छी है, आप पैसे से भी किसी की मदद कर सकते हैं। गणेश जी कहते हैं किसी भी वाद-विवाद से बचे। नए कार्य का शुभारंभ करने के लिए आज का दिन अच्छा है। प्रिय व्यक्ति के साथ हुई भेंट आनंददायी रहेगी। भाग्यवृद्धि होगी। सामाजिक रूप से मान-सम्मान प्राप्त होगा। आज आप निजी व्यवसाय की प्रगति हेतु रणनीति बनाएंगे।

आज का मंत्र-आज घर पर सुबह-शाम घी का दीपक जलाएं, लाभ के अवसर प्राप्त होंगे।

आज का शुभ रंग – हरा

वृश्चिक राशि ( Scorpio Horoscope )

वृश्चिक राशिवाले आज भाग्य पक्ष मजबूत होने से किसी बड़े हानि की संभावना नहीं है। धार्मिक कार्यो का आयोजन या धार्मिक यात्रा का योग बन रहा है। आयात-निर्यात के कारोबार में बड़ा लाभ संभव है। समान विचारधारा वाले लोगों के साथ काम करना आसान रहेगा। दूसरों की गलती अपने पर आ सकती है। आज का दिन आपके लिए सुखमय रहेगा। आज कई चुनौतीपुर्ण परिस्थितियों से आप आसानी से बाहर निकल सकते हैं। आप अपने दृढ़ शक्ति और सही निर्णय लेने की क्षमता का इस्तेमाल करें।

आज का मंत्र- आज मंदिर में फल दान करें, आपके साथ सब कुछ अच्छा होगा|

आज का शुभ रंग -लाल

धनु राशि ( Sagittarius Horoscope )

धनु राशि वाले आज आपको सफलता मिलेगी। आपके ऑफिस में काम का बोझ बढ़ सकता है। व्यवसायिक प्रतिद्वंदी आज शांत रहेंगे। कार्यों में देरी होने की सम्भावना है। आज के दिन आपको थोडी बहुत प्रतिकूलताओं का सामना करना पड़ सकता है। व्यवसाय वर्ग से जुड़े हुए लोगों के लिए आज के दिन विदेश से लाभ प्राप्त हो सकते हैं। आपको इस अवसर का लाभ उठाने के लिए खुद को उसके अनुसार डालना होगा।आज के दिन आपके विरोधी भी दोस्ती का हाथ बढ़ाएंगे। जोखिम लेने से बचे। संयम रखे आपको सफलता जरूर मिलेगी। वाणी पर नियंत्रण रखें। आज आपकी सृजनात्मक शक्ति श्रेष्ठ रहेगी।

आज का मंत्र- गाय को रोटी खिलाएं, आपकी सभी परेशानियाँ दूर होगी।

आज का शुभ रंग – पीला

मकर राशि ( Capricorn Horoscope )

मकर राशिवाले आज निवेश शुभ रहेगा। घरेलू मामलों पर तुरंत ध्यान देने की जरूरत है। आपकी ओर से की गयी लापरावाही महंगी साबित हो सकती है। सामाजिक प्रतिष्ठा बढ़ाने हेतु आप प्रयासरत रहेंगे। मन में शांति होगी। आपके आसपास के कुछ लोग तनाव से बाहर आने में आपकी मदद कर सकते हैं। इस समय आपको कुछ अवरोधों का सामना करना पड़ सकता है। दाम्पत्य जीवन सामान्यत ठीक रहेगा। नवीन रोजगार प्राप्ति में सहायता मिलेगी। आपके लिए दिन अच्छा रहेगा। आपका धनार्जन होगा। घर के रिश्तों में तनाव पैदा हो सकता है। झुंझलाहट से बचने के लिए शांतचित्त रहें।

आज का मंत्र- आज सूर्य को जल चढ़ायें

आज का शुभ रंग – भूरा

कुंभ राशि ( Aquarius Horoscope )

कुंभ राशिवाले आज के दिन व्यापार से सफलता का सूत्र बनेगा। आप के मन में परिवर्तन शीघ्र आएंगे, जिससे आपका मन कुछ द्विधायुक्त रहेगा।वित्तीय स्थिति और खर्च में अच्छा संतुलन बना रहेगा, हालाँकि आप खर्चीले साबित हो सकते है परन्तु तब भी अप्रत्याशित स्रोतों से आय का सृजन होता रहेगा। आर्थिक दृष्टि से आपके लिए आज का दिन लाभदायी है। आज मित्र या परिवार के सदस्यों के साथ भोजन का आनंद उठा सकते हैं। दूसरों के लिए खराब नीयत रखना मानसिक तनाव को जन्म दे सकता है। इस तरह के विचारों से बचें, क्योंकि ये समय की बर्बादी करते हैं।

आज का मंत्र- आज गणेश जी की आरती करें, आपकी सभी समस्याओं का हल निकलेगा

आज का शुभ रंग – केसरिया

मीन राशि ( Pisces Horoscope)

मीन राशिवाले आज आप अपनी जिंदगी में धर्म के महत्व को भी जानना चाहेंगे। इस राह पर चलने से आपको खुशी मिलेगी। आप में समर्पण की अद्भुत भावना आ गयी है। आने वाले समय में आपको अपनी महत्वाकांक्षाएं पूरी करने का मौका भी मिल सकता है। दोस्तों से मिलें। अपने मन की बातें शेयर करें। तनाव भी कम हो जाएगा। मन में लगभग हर चीज को लेकर उत्सुकता रहेगी। आपको परिवार से जुडी कई जिम्मेदारियां निभानी हैं और आप ऐसा बहुत अच्छे से करेंगे। आर्थिक क्षेत्र में परेशानी हो सकती है। व्यवसायिक क्षेत्र में सावधानी बरतें। वैवाहिक जीवन का आनन्द मिलेगा।

आज का मंत्र- आज हनुमान जी को पुष्प अर्पित करें, आपकी मेहनत रंग लायेगी।

आज का शुभ रंग – नीला

डिस्क्लेमर-
यहां दी गई समस्त जानकारी सामान्य मान्यताओं एवं जानकारियों पर आधारित है. इसकी ‘वर्तमान भारत’ पुष्टि नहीं करता है. इससे संबंधित ज्योतिषियों एवं विशेषज्ञों की सलाह लें।