Latest:
Popular Newsज्योतिषधर्म

30 मार्च 2024 राशिफल : कैसा रहेगा 12 राशियों के जातकों के लिए आज का दिन?..जानें आपके सितारे क्या कहते हैं…पढ़ें आज का राशिफल



मेष: इस राशि के जातकों के लिए दिन उलझनों से भरा रह सकता है। हालांकि, पारिवारिक रिश्तों में चल रहा मन-मुटाव दूर हो सकता है।

वृष: इस राशि के जातकों के लिए दिन ऊर्जा से भरा रहने की संभावना है। कार्यक्षेत्र में नए प्रयोगों से लोगों को फायदा मिलेगा।

मिथुन: व्यापार के लिहाज से दिन बहुत ही अच्छा रहेगा। पुराने धन निवेश से बेहतर परिणाम मिलने की उम्मीद है।

कर्क: लोगों की पद प्रतिष्ठा में वृद्धि होगी। संतान की ओर से खुशी मिल सकती है।

सिंह: जातकों के लिए शनिवार का दिन सकारात्मक परिणामों से भरा रहने की उम्मीद रहेगी। सेहत सही रहेगी।

कन्या: जल्दबाजी में लिए गए फैसले से हानि हो सकती है। परिवार की सलाह से कुछ अच्छा होने की उम्मीद है।

तुला: जीवनसाथी की ओर से अच्छा समाचार मिल सकता है। जल्दबाजी में कोई फैसला नहीं लें।

वृश्चिक: सामाजिक क्षेत्र में कार्यरत जातकों के लिए दिन बहुत ही शुभ रहेगा।  व्यापार में लाभ मिलेगा।

धनु: जीवनसाथी के साथ तनाव की स्थिति बन सकती है। व्यापार में उम्मीद से अधिक आर्थिक लाभ मिल सकता है।

मकर: जल्दबाजी में काम नहीं करना चाहिए। इसके कारण नुकसान संभव है। बेवजह के खर्चे से बचना सही रहता है।

कुंभ: सरकारी योजना में धन लगाना लाभकारी साबित होगा। वाहन चलाते समय सावधानी रखनी होगी।

मीन: किसी यात्रा पर जाने के योग बन रहे हैं। कारोबार में फायदा होने की उम्मीद है।

डिस्क्लेमर-
यहां दी गई समस्त जानकारी सामान्य मान्यताओं एवं जानकारियों पर आधारित है. इसकी ‘वर्तमान भारत’ पुष्टि नहीं करता है. इससे संबंधित ज्योतिषियों एवं विशेषज्ञों की सलाह लें।