ओह.! टीम इंडिया के इस खिलाड़ी के विवादित पोस्ट से मचा बवाल…प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का उड़ाया मजाक…अमित शाह समेत पूरी सरकार पर साधा निशाना…बवाल मचने के बाद पोस्ट किया डिलीट…पढ़ें पूरी खबर
Team India :- भारत में अप्रैल से लोकसभा चुनाव होने जा रहे हैं, जिसमें एक बार फिर वर्तमान प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के सत्ता में लौटने की संभावना बन रही है। मगर इसी बीच एक भारतीय (Team India के) खिलाड़ी ने पीएम मोदी समेत उनकी कैबिनेट के सभी मंत्रियों पर निशाना साधते हुए सोशल मीडिया (Social Media) पर विवादित पोस्ट साझा किया है।
फिलहाल, सरकार के अलावा खिलाड़ी ने आयकर विभाग की भी आलोचना की है। आइये आपको बताते हैं कि कौन है ये प्लेयर और किस तरह उनसे सरकार की आलोचना की।
Team India के खिलाड़ी ने शेयर किया विवादित पोस्ट
दरअसल, महिला भारतीय क्रिकेट टीम की सबसे प्रतिभाशाली खिलाड़ियों में से एक पूजा वस्त्राकर ने शुक्रवार को अपने इंस्टाग्राम स्टोरी पर ‘वसूली टाइटन्स’ नामक एक पोस्ट शेयर किया, जिसमें प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह, बीजपी अध्यक्ष जेपी नड्डा और अन्य भाजपा नेताओं का मजाक उड़ाया गया है। इसके अलावा उन्होंने आयकर विभाग को लेकर भी कमेंट किया है।
दरअसल, पूजा के यह पोस्ट शेयर करते ही सोशल मीडिया पर बवाल मच गया और उन्होंने कुछ ही देर में यह स्टोरी डिलीट कर दी। मगर तब तक काफी देर हो चुकी थी। लोगों ने इसका स्क्रीशॉट ले लिया और अब यह पूरे इंटरनेट पर वायरल हो रहा है।
https://twitter.com/GaurangBhardwa1/status/1773636806598173112?s=20
सोशल मीडिया पर फैंस ने दी प्रतिक्रिया
ज्ञात हो कि, पूजा वस्त्राकर के इस पोस्ट के स्क्रीनशॉट पर सोशल मीडिया यूजर जमकर मजे ले रहे हैं। अन्य यूजर ने कमेंट किया, “पागल औरत डिलीट कर जल्दी करियर खत्म हो जाएगा।” वहीं, एक अन्य यूजर ने अनुमान लगाते हुए लिखा, “पूजा दावा कर सकती है कि उनका अकाउंट हैक हो गया था और उन्होंने यह पोस्ट नहीं किया था।” एक यूजर ने तो यहां तक लिख दिया कि “हिंदुस्तान मोदी जी का अपमान नहीं सहेगा।”
आपको बता दें कि, पूजा वस्त्राकर का जन्म मध्य प्रदेश में हुआ। वे एक ऑलराउंडर खिलाड़ी हैं और वीमेंस प्रीमियर लीग में मुंबई इंडियंस की टीम का हिस्सा हैं। वहीं, उन्होंने 2018 में दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ भारत के लिए इंटरनेशनल क्रिकेट में डेब्यू किया था।