Latest:
Event More NewsRecent Newsछत्तीसगढ़जानकारीराजनीतीविविध

CG Breaking : CM साय के वीडियो से छेड़छाड़ ने पकड़ा तूल…भड़के भाजपाई…आपराधिक मामला दर्ज करने की मांग…पढ़ें पूरी खबर


जशपुरनगर :- छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय के महासमुंद के कार्यक्रम के संबोधन के वीडियो को एडिट कर सोशल मिडिया मे वायरल करने का मामला तूल पकड़ता जा रहा है। इस मामले की कांसाबेल थाना मे लिखित शिकायत कर भाजपा के पदाधिकारी और कार्यकर्ताओ ने आपराधिक मामला दर्ज करने की मांग की है।

बता दें कि, थाना मे शिकायत करने के लिए भाजपा के जिलाध्यक्ष सुनील के नेतृत्व मे भाजपा कार्यकर्ता, थाना पहुंचे थे। पार्टी के कांसाबेल मंडल अध्यक्ष श्रीनायक मिश्र ने अपनी शिकायत मे बताया है कि 3 अप्रैल को महासमुंद जिले मे आयोजित पार्टी के एक राजनीतिक कार्यक्रम को मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने संबोधित किया था। इस दौरान उन्होंने नेता प्रतिपक्ष चरणदास महंत द्वारा बीते दिनों प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के संबंध मे दिए गए विवादित बयान का और पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल के राजनांदगांव से नामांकन फ़ार्म भरने का जिक्र किया था।

दरअसल, शरारती तत्वों ने इस वीडियो से छेड़छाड़ करते हुए मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय के बयान को तोड़ मरोड़ कर वीडियो को सोशल मिडिया मे प्रसारित कर दिया। यह कृत्य मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय की छवि को नुकसान पहुंचाने और लोकसभा चुनाव को अनुचित तरीके से प्रभावित करने की कोशिश है। ऐसे तत्वों के खिलाफ कड़ी से कड़ी कानूनी कार्रवाई होनी चाहिए। जिलाध्यक्ष सुनील गुप्ता ने कहा कि लोकसभा चुनाव में अपनी करारी हार को सामने देखकर कांग्रेस सहित सभी विपक्षी दल बौखला गए है।

फिलहाल, हार से बचने के लिए इस तरह के हथकंडे अपना रहे हैं। उन्होंने कहा कि नरेंद्र मोदी सरकार के 10 साल के और छत्तीसगढ़ की मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय सरकार की 4 माह के कार्यकाल मे किए गए कार्य और उपलब्धियों को लेकर जनता के बीच उतरी है लेकिन प्रदेश मे 5 साल तक भ्रष्टाचार का नया रिकार्ड बनाने वाली कांग्रेस के पास उपलब्धि बताने के लिए कुछ भी नहीं है। इसलिए वे इस तरह के फेक वीडियो का सहारा ले रही है जो आदर्श आचार संहिता उल्लंघन का सीधा मामला है। उन्होंने मांग किया कि इसका संज्ञान पुलिस प्रशासन के साथ चुनाव आयोग को भी लेना चाहिए।