Latest:
Event More Newslocal newsPopular NewsRecent NewsTrending Newsछत्तीसगढ़जानकारीराजनीती

JASHPUR NEWS : पत्थलगांव के मैरिज गार्डन में भाजपा कार्यकर्ता सम्मेलन का हुआ आयोजन…बड़ी संख्या में CM साय की उपस्थिति में भाजपा कार्यकर्ता हुए शामिल…पढ़ें पूरी खबर


पत्थलगांव/जशपुरनगर :- छत्तीसगढ़ के जशपुर जिले के पत्थलगांव मैरिज गार्डन में भाजपा द्वारा विधानसभा स्तरीय कार्यकर्ता सम्मेलन का आयोजन किया गया। मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय की उपस्थिति में आयोजित इस कार्यक्रम में बड़ी संख्या में भाजपा कार्यकर्ता सम्मिलित हुए।

मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी का पहला कार्यकाल गरीबों को समर्पित रहा।

फिलहाल, गरीबों को मकान देने से लेकर, जन- धन योजना के तहत खाते खुलवाने, महिलाओं के लिए शौचालय बनवाने का काम किया गया। दूसरे कार्यकाल में बड़े जनमत के प्रतिउत्तर में प्रधानमंत्री ने बड़े फैसले लिए। कश्मीर से धारा 370 हटाने से लेकर भव्य राम मंदिर के निर्माण और मंदिर में भगवान श्रीराम की प्रतिमा की प्राण प्रतिष्ठा तक के कार्य संपन्न हुए।

ज्ञात हो कि, इसी कार्यकाल में देश आर्थिक विकास की दर में 11वें स्थान से बढ़कर 5वें स्थान पर पहुंच गया। इस कार्यकाल में देश का इतना मान बढ़ा है कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी विश्व के सर्वाधिक लोकप्रिय नेता बने हैं। आज दूसरे देशों के राष्ट्राध्यक्ष उनसे मिलने के लिए लालायित रहते हैं तो कई प्रधानमंत्री हमारे प्रधानमंत्री के चरण स्पर्श कर देश के 140 करोड़ लोगों का और उनके मतदान का सम्मान करते हैं। वहीं तीसरे कार्यकाल में देश को तीसरे नंबर की आर्थिक महाशक्ति बनाने का प्रधानमंत्री ने वादा किया है। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी जो भी कहते हैं उसे पूरा करते हैं।

उल्लेखनीय है, दूसरी ओर कांग्रेस के नेता केवल वोट बटोरने के लिए ही वादा करते हैं उसे पूरा नहीं करते। मुख्यमंत्री भूपेश बघेल और उनकी सरकार पर निशाना साधते हुए उन्होंने कहा कि कांग्रेस ने मात्र 5 साल के कार्यकाल में ही प्रदेश में अराजकता, अपराध और भ्रष्टाचार का अड्डा बना दिया। शराब से लेकर कोयला तक हर जगह भ्रष्टाचार हुआ। अवैध वसूली से पूरी कांग्रेस पार्टी चलती थी। वहीं मुख्यमंत्री ने महादेव को भी नहीं छोड़ा और उनके नाम पर एप चालू किया गया था जिसमें प्रदेश के बेटे-बेटियों को जुआ खिलाने का काम किया गया। उन्हेांने कहा कि एप चलाने वाले ने प्रोटेक्शन मनी के नाम पर 508 करोड़ रू मुख्यमंत्री को देने का आरोप लगाया है। मुख्यमंत्री जैसे पद पर आसीन व्यक्ति पर इस प्रकार का आरोप लगने से कांग्रेस की कलई खुल गई है। वहीं उन्होंने 100 दिनों के भीतर प्रदेश सरकार द्वारा किए गए कार्यों को भी गिनाया। 18 लाख लोगों के आवास का निर्माण जल्द से जल्द पूरा करने का भरोसा दिलाने के साथ ही उन्होंने मोदी की गारंटी का हर काम सांय-सांय कराने का भरोसा लोगों को दिलाया। भाजपा के वरिष्ठ नेता कृष्ण कुमार राय ने कहा कि भाजपा ने हमेशा आदिवासी समाज का मान बढ़ाया है।

बता दें कि, प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के पहले कार्यकाल में विष्णु देव साय और नरहरि साय को केंद्रीय मंत्री बनाया गया। विष्णु देव साय और नंद कुमार साय को प्रदेश अध्यक्ष का कार्यभार सौंपा गया। उन्हें कई बार सांसद बनाया गया। जबकि कांग्रेस केवल आदिवासियों के वोटों का दोहन करती रही। उन्हेांने कहा कि हर बार चुनाव में जशपुर जिले ने भाजपा को जीत दिलाई है। एक बार फिर भाजपा का सम्मान दांव पर है।

दरअसल, कार्यकर्ताओं को एक बार फिर से जशपुर जिले में भाजपा के सम्मान के लिए काम करना होगा। प्रबल प्रताप सिंह जूदेव ने अपने दिवंगत पिता दिलीप सिंह जूदेव के द्वारा प्रदेश में सरकार बनाने के लिए अपनी मूंछों को दांव पर लगाने की घोषणा को याद किया। उन्होंने कहा कि प्रदेश के लोगों ने उनकी मूंछों का मान रखा और प्रदेश में पहली बार भाजपा की सरकार बनी। वहीं उन्होंने प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी द्वारा तीन तलाक समाप्त करने का कानून बनाने से लेकर कश्मीर में धारा 370हटाने और राम मंदिर का निर्माण और प्राण प्रतिष्ठा का उल्लेख किया। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री देश के लिए जीते भी हैं और जूझते भी हैं।

फिलहाल, उनके मार्गदर्शन में देश विश्वगुरू बनने की ओर अग्रसर है ऐसे में उनके हाथों को मजबूत करना प्रत्येक देशवासी का दायित्व है। मुख्यमंत्री की उपस्थिति में सैकड़ों लोगों ने भाजपा में प्रवेश किया। इसमें प्रमुख रूप से बसंत शर्मा, गणेश शर्मा एवं उनके परिवार के लोगों के नाम शामिल हैं।