Latest:
ज्योतिषधर्म

20 April, 2024 Ka Rashifal : आज का राशिफल में करियर, बिजनेस, सेहत, परिवार व मित्रों के साथ संबंध, प्रेम-संबंध और दिनभर में होने वाली शुभ-अशुभ घटनाओं का भविष्यफल है। साथ ही राशि के अनुसार आज का उपाय…पढ़ें आज का राशिफल


आज का मेष राशिफल (aaj ka mesh rashifal, 20 April, 2024)

आज आपको यह ध्यान में रखना होगा कि कर्मचारी अपना शत-प्रतिशत देने के लिए एक सार्थक कार्य वातावरण की अपेक्षा करते हैं। परिवार के अन्य सदस्यों के साथ तनावपूर्ण संबंधों में सामंजस्य बिठाने के लिए आपको कुछ व्यक्तिगत प्रयास करने की ज़रूरत है। मनोरंजन पर ज़रूरत से ज़्यादा पैसा ख़र्च करने से ख़ुद को रोकें।

प्रेम जीवन से एक महत्वपूर्ण शिक्षा सीखने को मिलती है। लालच या अत्यधिक महत्वाकांक्षा से प्रेरित होने से बचें अन्यथा यह मानसिक सुख से वंचित कर देगा। व्यक्तिगत अनुभवों और भविष्य की योजनाओं पर चर्चा करने के लिए आपकी किसी से मुलाकात होने की संभावना है।

आज का लकी नम्बर – 1

आज का लकी रंग – मटमैला

आज का उपाय (aaj ka upay)  – रुद्रसूक्त  का पाठ करें।

आज का वृष राशिफल (aaj ka vrish rashifal, 20 April, 2024)

आज इंटरनल ग्रोथ को बढ़ावा देने की नीति का पालन करने से आपको व्यवसाय में लाभ होगा। माता-पिता के विचारों से सहमत ना होना आपके लिए कष्टकारी रहेगा। प्रतिभाशाली छात्रों को अपनी पढ़ाई को आगे बढ़ाने में वित्तीय मदद मिलने की संभावना है।

अपनी लव लाइफ में सभी प्रकार की परेशानी दूर करने का प्रयास आपको ही करना पड़ेगा। शारीरिक और मानसिक स्वास्थ्य पर जोर देने से समग्र विकास में मदद मिलेगी। असीमित उम्मीदें आज साकार होने की संभावना नहीं है।

आज का लकी नम्बर – 7

आज का लकी रंग – भूरा

आज का उपाय (aaj ka upay)  – लक्ष्मी सूक्त का पाठ करें।

आज का मिथुन राशिफल (aaj ka mithun rashifal, 20 April, 2024)

आज कार्यस्थल पर आपको अपने सहयोगियों को सही दिशा निर्देश देने और उन्हें पालन करने की दिशा में कार्य करना पड़ेगा। अन्य सदस्यों के साथ घर की जिम्मेदारियां निभाना न भूलें। प्रलोभन में आकर किए गए निवेश से स्वयं को बचाएं। लव पार्टनर के साथ आप किसी ऐसे कार्य में पार्टिसिपेट करेंगे जिससे धन लाभ भी होगा।

आपके लिए योग व्यायाम अति आवश्यक है क्योंकि आलस्य नए रोग उत्पन्न करेगा। सुनिश्चित करें कि आप अपने रास्ते में आने वाले हर व्यक्ति के साथ विनम्रतापूर्वक और शालीनता से व्यवहार करें।

आज का लकी नम्बर – 16

आज का लकी रंग –  सिल्वर

आज का उपाय (aaj ka upay)  – श्रीसूक्त का पाठ करें।

आज का कर्क राशिफल (aaj ka kark rashifal, 20 April, 2024)

आज आप अपने लचीले व्यवहार से कार्यस्थल पर असाधारण रूप से अच्छा प्रदर्शन करने में सक्षम होंगे। आज कुछ भी करने से पहले माता-पिता को विश्वास में लें। जहां तक संभव हो संपत्ति पर ऋण लेने से बचें। प्रेम सम्बन्ध में आज अपनी भावनाओं पर नियंत्रण रखें।

आप स्वास्थ्य संबंधी परेशानियों को दूर करने में सफल रहेंगे। आप व्यक्तिगत विकास के लिए काफी समय देते हैं। वाहन सावधानी से चलाएं और ट्रैफिक नियम का भी पालन अवश्य करें नहीं तो चालान कट जायेगा।

आज का लकी नम्बर – 15

आज का लकी रंग – हल्का नीला

आज का उपाय (aaj ka upay)  – भगवान शिव को दूध में काला तिल डालकर अभिषेक करें।

आज का सिंह राशिफल (aaj ka singh rashifal, 20 April, 2024) 

आज आप अपने कर्मचारियों को कुछ नया सोचने और करने के लिए प्रोत्साहित करेंगे। शिशु की बीमारी चाहे कितनी ही छोटी क्यों न हो, उसे नज़रअंदाज न करें। आर्थिक लेन-देन में आज अतिरिक्त सतर्कता की जरूरत होगी। लव लाइफ में अपने पार्टनर के साथ खुलकर बात करें और सभी मुद्दों को स्पष्ट रूप से क्लियर करें।

पेट संबंधी परेशानी के कारण आप परेशान रहेंगे। कुछ लोग पत्नी का स्वास्थ्य खराब होने की वजह से हॉस्पिटल और डॉक्टर के चक्कर लगाएंगे।

आज का लकी नम्बर – 1

आज का लकी रंग – गुलाबी

आज का उपाय (aaj ka upay)  – पंचमुखी रुद्राक्ष  धारण करें।

आज का कन्या राशिफल (aaj ka kanya rashifal, 20 April, 2024)

आज कार्यक्षेत्र में लक्ष्य प्राप्ति के लिए भाग दौड़ ज्यादा करनी पड़ेगी। आज दिन के अंत तक कुछ लोगों को विदेश में कार्य करने का अवसर मिलेगा। व्यापार में आज आपको ज्यादा मेहनत करनी पड़ेगी। माता-पिता का मार्गदर्शन आपको कुछ व्यक्तिगत उपलब्धियाँ हासिल करने में सक्षम बनायेगा।

आज समय पर ऋण प्राप्त करने में सफलता आपको वित्तीय संकट को दूर करने में मदद करेगी। लव पार्टनर के साथ दिन अच्छा बीतेगा। अपने व्यवहार को नियंत्रण में रखने से आप खुश रहेंगे।

आज का लकी नम्बर – 8

आज का लकी रंग – बैंगनी

आज का उपाय (aaj ka upay)  – शमी पत्र को जेब में रखकर महत्वपूर्ण कार्य के लिए जाएं सफलता मिलेगी।

आज का तुला राशिफल (aaj ka tula rashifal, 20 April, 2024)

आज आपकी मुलाकात किसी ऐसे व्यक्ति से होने की संभावना है जो आपको प्रेरित करने के लिए अपनी विशेषज्ञता साझा करेगा। बच्चों की वजह से आज आपको बहुत खुशी मिलेगी। आज उनका प्रदर्शन बहुत अच्छा रहेगा। समय पर किए गए प्रयास आज आपको आर्थिक लाभ दिलाएंगे।

लव पार्टनर के साथ आज आपका दिन थोड़ा तनावपूर्ण रहेगा। कोई पुरानी बात परेशानी का कारण बनेगी। स्वास्थ्य संबंधी समस्याएँ आज आपको बिल्कुल परेशान करने वाली नहीं हैं। आज आपके सभी प्रयास सफल होंगे।

आज का लकी नम्बर – 6

आज का लकी रंग – गहरा लाल

आज का उपाय (aaj ka upay)  – शाम को आप जिंदा मछली नदी में प्रवाहित करें, उनको जीवन दान दें। आपकी सभी परेशानी दूर होगी।

आज का वृश्चिक राशिफल (aaj ka vrishchik rashifal, 20 April, 2024

आज आप कार्यक्षेत्र में अपने प्रतिद्वंदियों पर विजय प्राप्त करेंगे और नई चुनौती का सामना करते हुए सफलता अर्जित करेंगे। आपको घर में बहुत संतोषजनक माहौल का आनंद मिलने की संभावना है। आज आपको किसी परेशानी का सामना नहीं करना पड़ेगा।

अपनी मेहनत की कमाई को बेकार की गतिविधियों में बर्बाद करने से खुद को रोकें। प्यार आपके लव पार्टनर की उदास ज़िंदगी में ख़ुशियाँ लाने में काफ़ी मदद करेगा। स्वास्थ्य की प्रति विशेष ध्यान दें और अपनी कार्यशैली को और सक्रिय करें।

आज का लकी नम्बर – 8

आज का लकी रंग – गुलाबी

आज का उपाय (aaj ka upay)  – शनि यंत्र धारण करें। शनि ग्रह की सभी प्रकार की पीड़ा समाप्त हो जाएगी

आज का धनु राशिफल (aaj ka dhanu rashifal, 20 April, 2024) 

आज आप कार्यस्थल पर स्वयं को इस स्थिति में पा सकते हैं कि मैं यहाँ से जा ही कहाँ सकता हूं। आज किसी मेहमान के आने से परिवार का ख़ुशी भरा माहौल बढ़ने की संभावना है। आज आपका निर्णय ज्यादा धन खर्च होने से बचाएगा।

आज आपको प्यार भरा उपहार अपने लव पार्टनर से मिलेगा। आज आप काल्पनिक डर पर आसानी से काबू पाने में सफल रहेंगे। जरूरतमंद दोस्तों की समय पर मदद से खुशी मिलेगी। कुछ लोग शारीरिक पीड़ा और कमर में दर्द से परेशान रहेंगे।

आज का लकी नम्बर – 25

आज का लकी रंग –  केसरिया

आज का उपाय (aaj ka upay)  – भगवान विष्णु के 108 नाम का जाप करें।

आज का मकर राशिफल (aaj ka makar rashifal, 20 April, 2024) 

आज आप अपने सहयोगी के साथ मिलकर काम करेंगे और उनके सुझावों को भी स्वीकार करेंगे। परिवार में माहौल शांत रहे इसके लिए जीवनसाथी की बातों को मनाना भी जरूरी है। कुछ कड़े उपाय अपनाने से आप मुनाफा कमाने में सक्षम होंगे।

आज किसी पुराने रोमांटिक प्रसंग की यादें आपको हर्ट कर सकती हैं। आज आपकी ज्यादा सोचने की क्षमता आपको नकारात्मक विचारों की तरफ ले जाएगी। मित्र आपको समाज सेवा में रुचि विकसित करने के लिए प्रोत्साहित करेंगे।

आज का लकी नम्बर – 2

आज का लकी रंग – लेमन

आज का उपाय (aaj ka upay)  – पीपल पेड़ के नीचे आटा का दीपक बनाकर सरसों तेल में दीप जलाएं और उसमें काला तिल डालें।

आज का कुम्भ राशिफल (aaj ka kumbh rashifal, 20 April, 2024) 

आज आप किसी नए कार्य को पूरा करने पर अपने कर्मचारियों की सराहना अवश्य करें चाहे वह कितना भी छोटा क्यों न हो। अपने परिवार के साथ आज का समय साझा करें। आपको आकर्षक ऑफर के पीछे नहीं भागना चाहिए नहीं तो आपका धन खर्च ज्यादा हो जाएगा।

आप अपने प्रेम संबंध में नए तरीके से अपने लव पार्टनर को प्रसन्न करते रहें इससे आपका संबंध मजबूत होता रहेगा। हर्बल उपचार से दांतों की समस्या से तुरंत राहत मिलेगी। मित्रों को व्यक्तिगत और गोपनीय जानकारी प्रकट करने से भविष्य में मदद मिलेगी।

आज का लकी नम्बर – 18

आज का लकी रंग – क्रीम

आज का उपाय (aaj ka upay)  – पीपल के पेड़ में तांबे के लोटे से गुड़ मिलाकर जल दें और ॐ नम: शिवाय का जप करें।

आज का मीन राशिफल (aaj ka meen rashifal, 20 April, 2024)

आज अपने सहयोगियों और कर्मचारियों को पूछने के लिए प्रोत्साहित करें क्योंकि इससे उन्हें अपने मन में मौजूद किसी भी संदेह को दूर करने में मदद मिलेगी। घर में सामान्य स्थिति बहाल करने के लगातार प्रयास आज से परिणाम देना शुरू कर देंगे। अधिक रिटर्न कमाने के लिए खुद को अधिक जोखिम लेने के लिए तैयार करें।

आज आप प्यार में एक वफादार और देखभाल करने वाला साथी साबित होंगे। आज किसी रोग से पीड़ित होने के संकेत नहीं हैं। शत्रुओं पर विजय प्राप्त करेंगे। कानूनी प्रक्रिया में भी आपको सफलता मिलेगी।

आज का लकी नम्बर – 2

आज का लकी रंग – हल्का पीला

आज का उपाय (aaj ka upay)  – केसर का तिलक लगाकर घर से निकले सभी काम बनेंगे।

डिस्क्लेमर-
यहां दी गई समस्त जानकारी सामान्य मान्यताओं एवं जानकारियों पर आधारित है. इसकी ‘वर्तमान भारत’ पुष्टि नहीं करता है. इससे संबंधित ज्योतिषीयों एवं विशेषज्ञों की सलाह लें।