महापौर जानकी के निवास से कोसमनारा बाबाधाम तक कांवड़ यात्रा आजतीसरे सावन सोमवार को होगा भोलेनाथ का जलाभिषेक
रायगढ़/ प्रति वर्ष की भांति इस वर्ष भी सावन के पवित्र महीने में तीसरे सोमवार यानि 5 अगस्त को नगर निगम महापौर श्रीमती जानकी अमृत काटजू ने विशाल कांवर यात्रा का आयोजन किया है।यह यात्रा स्थानीय रामभाटा स्थित महापौर निवास से सुबह 10 बजे निकलेगी और होटल अंश के सामने से होते हुए केवड़ाबाड़ी चौक निकले महादेव मंदिर मे जयसिंह तालाब से जल भरेगी,तत्पश्चात घड़ी चौक,सतीगुड़ी चौक,भरत कूप होते हुए कोतरारोड के रास्ते कोसमनारा बाबाधाम पहुंचकर शिवलिंग पर जलाभिषेक करेंगे।
कांवड़ यात्रा के संदर्भ में जानकारी देते हुए महापौर श्रीमती जानकी काटजू ने बताया कि यह यात्रा शिव भक्तों की आस्था और विश्वास को दर्शाती है। उन्होंने कहा कि भगवान भोलेनाथ की कृपा से नगर की समृद्धि और विकास होगा।इसी कामना को लेकर हर साल भगवान भोलेनाथ की जलाभिषेक कांवड़ यात्रा निकाली जाती है।कांवड़ यात्रा मे नगर के आमजन की बड़ी भागीदारी रहती है।यात्रा में सैकड़ों की संख्या मे महिलाओं सहित शिव भक्तों की बढ़चढ़ कर उपस्थिति रहती है।इसी कड़ी मे सामाजिक संस्थाओं द्वारा जगह जगह शिव भक्त कांवड़ियों के स्वागत भी किए जाते हैं।
यात्रा में शामिल होने वाले शिव भक्तों का कहना है कि यह एक अद्भुत अनुभव होगा और वे भगवान भोलेनाथ का आशीर्वाद प्राप्त करने के लिए उत्सुक हैं। इस कांवर यात्रा में शहर के सभी 48 वार्डों से शिवभक्त शामिल होंगें।
5 अगस्त को आयोजित महापौर की कांवर यात्रा के दौरान सुरक्षा के व्यापक इंतजाम किए गए हैं और यात्रियों की सुविधा के लिए विशेष व्यवस्थाएं की गई हैं।जिला कांग्रेस अध्यक्ष अनिल शुक्ला ने कांग्रेसियों सहित समस्त नगर वासियों से आग्रह किया है कि जन जन की आस्था का केन्द्र बाबाधाम मे जलाभिषेक करने
कांवड़ यात्रा मे शामिल होकर पूण्य के भागी बने।