Latest:
Natioal Newsजानकारीजुर्म

22 साल के लड़के के प्यार में पागल हुई 40 साल की महिला…इश्क के खातिर जो किया वह बड़ा खतरनाक…पढ़ें पूरी खबर



National Crime Desk : राजस्थान के हनुमानगढ़ जिले से बड़ी खबर है। जिले की संगरिया थाना पुलिस इस पूरे मामले की जांच पड़ताल कर रही है। आज सवेरे दोनों के शव उनके परिजनों को सौंपे गए हैं। दोनो का पोस्टमार्टम किया गया है।

दरअसल यह एक लव स्टोरी है जो पूरी नहीं हो सकी तो खत्म हो गई। प्रेमी और प्रेमिका के शव नहर से बरामद किए गए हैं।

22 साल के लड़के के प्यार में पागल हो गई थी 40 साल की महिला

दरअसल, संगरिया पुलिस ने बताया कि भगतपुरा के नजदीक अंबेडकर भवन के पास सार्दुल ब्रांच नहर से पुलिस ने कल दोपहर में दो शव निकाले। उनकी पहचान देर शाम को हो सकी। पुलिस ने बताया कि 22 साल का युवक विनोद और चालीस साल की महिला शरीफा के शव बरामद किए गए। दोनो दो दिन से लापता थे और परिवार वाले उनको तलाश कर रहे थे। कल नहर के नजदीक शरीफा और विनोद की चप्पल और मोबाइल होने की सूचना के बाद परिवार ने उनकी तलाश शुरू की थी।

इस वजह से दोनों ने एक साथ मरने का किया फैसला

फिलहाल, जांच में सामने आया कि शरीफा के पति की मौत कुछ साल पहले हो गई थी। वह करीब दो साल से विनोद के साथ प्रेम में थी। शरीफा के बेटे की उम्र करीब बीस साल है। शरीफा और विनोद शादी करना चाहते थे लेकिन दोनो के ही परिवार वाले मान नहीं रहे थे। ऐसे में दोनों एक साल पहले भाग गए थे। अभी पंद्रह दिन पहले ही वापस लौटे थे। दो दिन पहले फिर से भाग गए और अब दोनों की लाश मिली है। दोनों का एक – एक हाथ रस्सी से बंधा हुआ था। आज उनके शव परिजनों को सौंपे गए हैं।


<<<<<<>>>>>>==0==<<<<<<>>>>>>