Latest:
Event More Newsछत्तीसगढ़

प्राकृतिक आपदा में जनहानि के एक मामले में प्रभावित परिजन हेतु 04 लाख की राशि स्वीकृत

जशपुर / वर्तमान भारत

जिला संवाददाता / सुनील शर्मा

जशपुर 04 अक्टूबर /कलेक्टर डॉ. रवि मित्तल ने प्राकृतिक आपदा में जनहानि के एक मामले में प्रभावित परिजन को आर.बी.सी. 6-4 के तहत् 04 लाख रुपए की आर्थिक सहायता अनुदान राशि की स्वीकृत दी है। मनोरा तहसील अंतर्गत ग्राम कुलाडोर निवासी संजू राम का सर्पदंश से 10 जनू 2023 को मृत्यु हो गई। मृतक के निकटतम वारिस उनके माता ननेसरी बाई हेतु 4 लाख रुपए की आर्थिक सहायता अनुदान राशि स्वीकृत की गई है।