कोटा के कांग्रेस विधायक अटल श्रीवास्तव की हिन्दुत्व के खिलाफ टिप्पणी पर अक्रोशित भाजपा और भाजयुमो के कार्यकताओं ने आज बगीचा बस स्टैंड में अटल श्रीवास्तव का पुतला फूंका।
बगीचा। वर्तमान भारत
जिला ब्यूरो चीफ (रोहित कुमार) जशपुर
कोटा के कांग्रेस विधायक अटल श्रीवास्तव की हिन्दुत्व के खिलाफ टिप्पणी पर अक्रोशित भाजपा और भाजयुमो के कार्यकताओं ने आज बगीचा बस स्टैंड में अटल श्रीवास्तव का पुतला फूंका।विदित हो कि बिलासपुर जिले की धर्म नगरी रतनपुर के एक गांव चर्च उद्घाटन का भाजपा के विरोध करने पर कोटा विधायक ने भाजपा कार्यकर्ताओं को भगवाधारी गुंडा कहा था। विधायक के इस बयान के बाद से भाजपा और अन्य हिंदू संगठन कोटा विधायक अटल श्रीवास्तव के खिलाफ लगातार विरोध प्रदर्शन कर रहे हैं। प्रदेश के कई हिस्सों में उनका पुतला फूंका जा चुका है। विरोध के इस क्रम में आज बगीचा में भी उनका पुतला फूंका गया। भाजपा कार्यकर्ताओं ने अटल श्रीवास्तव को एक्सीडेंटल हिंदू बताते हुए कहा कि अटल के बयान से कांग्रेस का असली चेहरा सामने आ गया है कि कांग्रेस ईसाई समर्थक पार्टी है । अटल श्रीवास्तव ने विवादित बयान देकर प्रदेश के सारे हिंदुओं को चुनौती दिया है।
अटल श्रीवास्तव के पुतला दहन के अवसर पर भाजपा मंडल अध्यक्ष रामसलोने मिश्रा,मंडल महामंत्री पवन सिंह, हरिश कुमार आरिक सुभाष गोयल, दिनेश शर्मा,अरविंद गुप्ता,महेंद्र सिंह, श्रीमती शोभापति दीवान, अनिल भगत युवा मोर्चा मंडल अध्यक्ष रित्विक जैन महामंत्री शुभम जिंदल , आईटी सह संयोजक विपिन कुमार यादव, संतोष गुप्ता, विवेक गुप्ता, आकाश जायसवाल, सुबोध जायसवाल, रोहित यादव, जितेंद्र आपट, राजेश भगत, सुनील शर्मा, मनीष शर्मा आर और अन्य बीजेपी कार्यकर्ता उपस्थित रहे।