Latest:
Event More NewsNewsछत्तीसगढ़

कार्यालय में कार्यरत कर्मचारियों के आवगमन पर रखी जा रही कड़ी नजर कलेक्टोरेट कार्यालय में सीट बेल्ट और हेल्मेंट नहीं लगाकर आने वाले कर्मचारियों को दी गई समझाईश

जशपुर वर्तमान भारत

27 जनवरी 2025/ राज्य शासन द्वारा शासकीय कर्मचारियों द्वारा वाहन चलाते समय हेल्मेंट और सीट बेल्ट लगना अनिवार्य किया गया है। इस संबंध में कलेक्टर श्री रोहित व्यास ने समस्त शासकीय एवं अर्द्धशासकीय कर्मचारियों को उनकी सुरक्षा हेतु सीट बेल्ट और हेल्मेंट लगाने के निर्देश भी जारी किए हैं। साथ ही उन्होंने सभी विभाग प्रमुखों को अपने अधीनस्थ कर्मचारियों को इस आदेश का सख्ती से पालन कराने के लिए कहा है।
इसी आदेश के परिपालन में कलेक्टोरेट कार्यालय में कार्यरत कर्मचारियों के आवगमन पर कड़ी नजर रखी जा रही है। हेल्मेंट और सीट बेल्ट लगाकर नहीं आने वाले कर्मचारियों को आज समझाईश देने के साथ ही प्रतिदिन हेल्मेंट और सीट बेल्ट लगाकर आने के लिए कहा गया।