Latest:
local news

बाल श्रम योजना समिति की बैठक 13 अक्टूबर को……..

वर्तमान भारत

इरफान सिद्बिकी उप संपादक

अम्बिकापुर’- अपर कलेक्टर श्रीमती तनुजा सलाम ने बताया है कि जिला स्तर पर गठित बाल श्रम परियोजना
समिति की बैठक 13 अक्टूबर 2021 को दोपहर 12 बजे कलेक्टोरेट सभाकक्ष में आयोजित की गई है। बैठक में इस परियोजना के माध्यम से जिले में बाल श्रम एवं किशोर श्रमिक के सर्वेक्षण व चिन्हांकन किया जाना है। उन्होंने जिला पंचायत सरगुजा के मुख्य कार्यपालन अधिकारी, जिला शिक्षा अधिकारी, मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी, सहायक श्रम आयुक्त, सहायक आयुक्त आदिवासी विकास, औद्योगिक प्रशिक्षण केन्द्र के प्राचार्य, निरीक्षक फैक्टरी, औद्योगिक केन्द्र के महाप्रबंधक, परियोजना अधिकारी महिला एवं बाल विकास अधिकारी लीड बैंक ऑफिसर, पोस्ट मास्टर डाक घर सहित समिति के अन्य सदस्यों से बैठक में उपस्थित रहने का अनुरोध किया है।