Latest:
Event More NewsNewsछत्तीसगढ़

छत्तीसगढ़ न्यूज:- शिक्षा मंत्री को छत्तीसगढ़ प्रदेश संयुक्त शिक्षक संघ ने सौपा ज्ञापन…..

वर्तमान भारत

संयुक्त शिक्षक संघ के प्रांतीय निकाय के आह्वान पर जिला सूरजपुर से ब्लॉक प्रतापपुर की ओर से माननीय शिक्षा मंत्री डॉक्टर प्रेमसाय सिंह जी को सहायक शिक्षक एल.बी .संवर्ग के वेतन विसंगति के मांग को पूरा करने हेतु मांग पत्र सौंपा गया। मांग पत्र सौंपने में प्रतापपुर विकासखंड से ब्लॉक अध्यक्ष राजकुमार सिंह, महिला प्रकोष्ठ ब्लॉक अध्यक्ष प्रतिमा सिंह, शैलेश जयसवाल ,अजय कुशवाहा, विनय तिवारी, आभा रानी पन्ना, प्रभावती पैकरा ,किरण मिंज ,संतोष तिवारी जी के साथ अन्य शिक्षक भी उपस्थित थे।