Latest:
local news

17 साल बाद पकड़ाया गैंग रेप का फरार आरोपी ….. दोस्त के साथ मिलकर युवती से किया था गैंगरेप……….

वर्तमान भारत

इरफान सिद्धिकी उप संपादक

अंबिकापुर. गांधीनगर पुलिस ने पिछले १७ वर्ष से फरार गैंगरेप के आरोपी को गिरफ्तार करने में सफलता पाई है। आरोपी ने वर्ष 2004 में अपने साथी के साथ लिकर युवती से बलात्कार किया था।इस मामले में दोनों के खिलाफ पुलिस द्वारा अपराध दर्ज किया गया था। आरोपी का एक साथी इसी मामले में 7 वर्ष की सजा भी काट चुका है। पुलिस ने फरार आरोपी को गिरफ्तार कर न्यायालय में पेश कर जेल भेज दिया है।

पकड़ा गया आरोपी


अविभाजित सरगुजा जिले के कल्याणपुर निवासी उमाशंकर राजवाड़े 45 वर्ष अपने साथी जगन साय के साथ मिलकर बलात्कार की घटना को अंजाम दिया था। पीडि़ता द्वारा वर्ष 2004 में दोनों के खिलाफ गांधीनगर थाने में रिपोर्ट दर्ज कराई गई थी।पुलिस ने दोनों आरोपियों के खिलाफ धारा 376 (2) बी, 506 बी के तहत अपराध दर्ज किया था। पुलिस ने इस मामले में जगन साय को गिरफ्तार कर जेल दाखिल कर दिया था। वहीं उसका साथी उमाशंकर राजवाड़े अब तक फरार चल रहा था।17 साल बाद गिरफ्तार गांधीनगर पुलिस को मुखबिर से सूचना मिली कि 17 साल पहले बलात्कार की वारदात को अंजाम देने वाला आरोपी अपने गांव में हैं।सूचना मिलते ही गांधीनगर पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर न्यायालय में पेश किया, जहां से उसे जेल दाखिल कर दिया गया। कार्रवाई में टीआई अलरिक लकड़ा के साथ आरक्षक सीनू फिरदौसी, अतुल सिंह व सतीश कुमार सक्रिय रहे।