Latest:
Politics

ओवैसी राजनीति का दूसरा जिन्ना – सुरेन्द्र सिंह

वर्तमान भारत । नेशनल ।

उत्तरप्रदेश के बलिया के बैरिया में बीजेपी के विधायक सुरेंद्र सिंह ने ओवैसी से लेकर आजादी जैसे मुद्दों पर विपक्ष पर हमला बोला। उन्होंने जहां ओवैसी को राजनीति का दूसरा जिन्ना बताया वहीं कहा कि हमें गांधी और नेहरु की वजह से खंडित आजादी मिली।

ओवैसी राजनीति का दूसरा जिन्ना

एआईएमआईएम प्रमुख असदुद्दीन ओवैसी पर भाजपा विधायक सुरेंद्र सिंह ने कहा कि ओवैसी प्रजातंत्र का आतंकवादी है। इस समय भारत की राजनीति में जिन्ना का दूसरा रूप ओवैसी ही है। ओवैसी भारत को तोड़ने की राजनीति कर रहे हैं। मैं तो यह कहूंगा कि भारत को खंडित करने की साजिश रचने वाला दूसरा जिन्ना भारत की धरती पर राजनीति के क्षेत्र में आ चुका है। इस जिन्ना से सावधान रहना चाहिए। अखिलेश यादव और ओमप्रकाश राजभर इस प्रजातांत्रिक जिन्ना ओवैसी की बड़ाई चालू कर ही दिए है।

हमें खंडित आजादी मिली

आजादी पर बयान देकर अभिनेत्री कंगना रनौट फंस चुकी है। अब उनसे आगे भाजपा विधायक सुरेंद्र सिंह ने नेहरू और गांधी को बंटवारे का जिम्मेदार बताते हुए कहा कि भारत को जो आजादी मिली थी। वह खंडित आजादी मिली। केवल नेहरू और गांधी के चलते यह बंटवारा हो गया। यह भाव आज भी मन को कचोटता है। दुख देता है। अखंड भारत का रूप आज होता तो यह जो दृश्य भारत के सामने दिखाई दे रहा है नहीं दिखता। कांग्रेसी जितना दुर्बल भारत छोड़ कर गए थे। आज शक्तिशाली भारत के रूप में मोदी जी ने दिया है। भारत दुनिया में नेतृत्व प्रदान करने की क्षमता में बन गया है।