Latest:
local newsकृषिछत्तीसगढ़

काड़रो में नवीन धान खरीदी केंद्र का विधायक रामपुकार सिंह ने किया उद्घाटन 2 किसानों को टोकन देकर हुआ शुभारंभ….

वर्तमान भारत // कोकियाखार से गजाधर पैकंरा की रिपोर्ट…

काड़रो,पत्थलगांव/जशपुर-छत्तीसगढ़ में भुपेश बघेल सरकार द्वारा पुरे प्रदेश में लगातार नवीन धान खरीदी केन्द्रों का शुभारंभ किया जा रहा है इसी सिलसिले में पत्थलगांव के काड़रो में नवीन धान खरीदी केन्द्र की आधारशिला रखी गई! जहां पत्थलगांव विधायक रामपुकार सिंह के द्वारा शुभारंभ किया गया,जहां वे मुख्य अतिथि के रूप में मौजूद रहे! इस दौरान उनके कार्यकर्ताओं एवं ग्रामीणों तथा आसपास के गावों

के लोगों ने भव्य स्वागत करमा नृत्य,नाचगान के साथ मंच तक ले गये! तथा सभी अतिथियों का फुल मालाओं से स्वागत किया गया !गौसेवा आयोग के सदस्य ने संबोधित करते हुए कहा क्षेत्र में रामपुकार सिंह के नेतृत्व मे लगातार विकाश की गंगा बह रही है! लगातार किसानों की समस्या को देखते हुए ग्रामीण क्षेत्र काड़रो में धान खरीदी केंद्र खुल रहा है! इसके लिए पिछले वर्ष से ही विधायक जी की सोच थी जो आज पूरी हो गई! कार्यक्रम को कांसाबेल जनपद उपाध्यक्ष कुलवंत सिंह एवं डीडीसी रत्ना पैकरा ने भी संबोधित किया! विधायक राम पुकार सिंह ने कहा 1977 से लोगों ने मुझे विधायक बनाया तब से मैंने पूरे क्षेत्र को एक दृष्टि से देखा हूं पिछली बार जामझोर में धान उपार्जन केंद्र खुलने के बाद बटाईकेला तथा काड़रो में धान उपार्जन केंद्र की स्वीकृति कराई है ! जो छत्तीसगढ़ सरकार भूपेश बघेल की उपलब्धि है ! उन्होंने कहा कि काड़रो धान खरीदी केंद्र खुलने से काड़रो सहित कुकरगांव छातासरई मुड़ाबहला खाड़ामाचा महेशपुर कुकरीचोली बंधनपुर वीरिमडेगा बगैयझरिया सहित आसपास के गांवों के लोगों को बेहतर लाभ मिलेगा पहले किसानों को टोकन से लेकर धान बेचने तक की दिक्कत होती थी अब उससे निजात मिलेगी! उन्होंने कहा इस क्षेत्र से मेरा पुराना नाता है विकास कार्य में कोई कमी नहीं आने दी जाएगी! इस मौके पर गौ सेवा आयोग के सदस्य शेखर त्रिपाठी डीडीसी आरती सिंह जनपद अध्यक्ष सुकृत सिंह सिदार जिला ब्लाक अध्यक्ष हरगोविंद अग्रवाल जनपद उपाध्यक्ष कुलवंत सिंह भाटिया कुलविंदर सिंह भाटिया कुलवंत भाटिया डीडीसी रत्ना पैंकरा,डीडीसी बुधियारिन सोनी,महेंद्रअग्रवाल,रामचरण अग्रवाल,डीडीसी निर्मला तिर्की,तहसीलदार रामलाल सिंह नायब तहसीलदार प्रीति शर्मा मंच संचालक घनश्याम यादव ने किया…..