Latest:
स्वास्थ्य

खाली पेट सेव खाने के फायदे

वर्तमान भारत । हैल्थ डेस्क ।

सेब (Apple) के बारे में कहा गया है – An aapke a day keeps the doctor away यानि यदि हम प्रतिदिन एक सेव खाएं तो वह हमें डॉक्टर से दूर रखेगा यानि हम स्वस्थ रहेंगे । बीमार नहीं पड़ेंगे और डॉक्टर के पास नहीं जाना पड़ेगा । सेव स्वास्थ्य के लिए काफी फायदेमंद माना जाता है। सेब में कई ऐसे पोषक तत्व मौजूद होते हैं, जिसके सेवन से कई बीमारियां दूर होती है। लेकिन अगर आप सेब का खाली पेट सेवन करते हैं, तो यह और भी ज्यादा लाभदयक साबित होता है। खाली पेट सेब का सेवन करने से इम्यून सिस्टम मजबूत होता है। सेब में आयरन, विटामिन सी, विटामिन ए, कैल्शियम, पोटैशियम, फाइबर की भरपूर मात्रा पाई जाती है। जो एक अच्छी सेहत के लिए काफी जरूरी होती है। जानिए खाली पेट सेब खाने के क्या-क्या फायदे होते हैं।

खून की कमी होती है दूर

सुबह खाली पेट सेब खाने से एनीमिया (Anemia) यानि शरीर में खून की कमी दूर होती है। क्योंकि सेब में आयरन की अच्छी मात्रा पाई जाती है। जिसके सेवन से खून की कमी जैसी समस्या से छुटकारा पाया जा सकता है।

डायबिटीज मरीजों के लिए फायदेमंद

रोजाना सुबह खाली पेट सेब का सेवन डायबिटीज के मरीजों के लिए काफी फायदेमंद साबित होता है। क्योंकि सेब शुगर लेवल को कंट्रोल करता है। इसलिए डायबिटीज के मरीजों को सेब खाने की सलाह दी जाती है।

वजन होता है कम

मोटापा लोगों को कई बीमारियों का शिकार बनाता है। इसलिए मोटापा कम करने के लिए सेब काफी फायदेमंद होता है। क्योंकि सेब में कैलोरी की मात्रा बिल्कुल नहीं पाई जाती है। ऐसे में अगर आप रोज सुबह खाली पेट सेब का सेवन करते हैं, तो वजन को आसानी से कम कर सकते हैं।

आंखों की बढ़ती है रोशनी

सेब में विटामिन ए पाया जाता है। इसलिए सेब आंखों के लिए काफी फायदेंमद माना जाता है। अगर कोई व्यक्ति रोजाना सुबह खाली पेट एक सेब का सेवन करता है, तो इससे आंखों की रोशनी बढ़ती है।

हड्डियां होती हैं मजबूत

सेब में कैल्शियम (Calcium) की अच्छी मात्रा पाई जाती है। इसलिए अगर आप रोजाना सुबह खाली पेट सेब का सेवन करते हैं, तो इससे हड्डियां मजबूत होती हैं। साथ ही जोड़ों के दर्द जैसी शिकायत से भी छुटकारा मिल जाता है।

रोग प्रतिरोधक क्षमता बढ़ती है

सेब में एंटीऑक्सीडेंट्स गुण पाए जाते हैं। इसलिए सेब के सेवन से शरीर की रोग प्रतिरोधक (Immunity) क्षमता मजबूत होती है। जिससे किसी भी वायरल इंफेक्शन से काफी हद तक बचा जा सकता है।

दांत और मसूड़े होते हैं मजबूत

सेब दांतों और मसूड़ों के लिए भी फायदेमंद माना जाता है। रोजाना सुबह खाली पेट सेब का सेवन करने से दांत और मसूड़े दोनों ही मजबूत होते हैं। क्योंकि सेब बैक्टीरिया के प्रभाव को कम करता है।

ब्लड प्रेशर होता है कंट्रोल

सेब में पोटैशियम की मात्रा पाई जाती है। इसलिए इसके सेवन से ब्लड प्रेशर (Blood Pressure) कंट्रोल में रहता है। अगर किसी को ब्लड प्रेशर की शिकायत हो, तो उसे रोजाना सुबह खाली पेट सेब का सेवन करना चाहिए।

हार्ट के लिए फायदेमंद

खाली पेट सेब का सेवन हार्ट (Heart) के लिए काफी फायदेमंद माना जाता है। सेब में फाइबर की अच्छी मात्रा पाई जाती है। जिसके सेवन से हार्ट मजबूत होता है।

कैंसर होने की संभावना होती है कम

कैंसर (Cancer) जैसी घातक बीमारी के होने की संभावना को भी कम करता है। अगर कोई रोजाना सुबह खाली पेट एक सेब का सेवन करता है, तो यह पेट के कैंसर, लिवर कैंसर और माउथ कैंसर के होने की संभावना को काफी हद तक कम करता है।