Latest:
local news

जिला पंचायत उपाध्यक्ष आदित्येश्वर शरण सिंह देव ने किया निःशुल्क साइकिल का वितरण

अंबिकापुर । वर्तमान भारत ।

शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय कतकालो, शासकीय कन्या उच्चतर माध्यमिक विद्यालय करजी एवं हायर सेकेंडरी स्कूल पुलिस लाईन में जिला पंचायत उपाध्यक्ष आदित्येश्वर शरण सिंह देव ने सरस्वती सायकल योजना के तहत स्कूली छात्राओं को निःशुल्क सायकल का वितरण किया एवं छात्राओं से विभिन्न मुद्दों पर चर्चा की।

जिला पंचायत उपाध्यक्ष आदित्येश्वर शरण सिंह देव ने छात्राओं से बात करते हुए कहा कि मैं कोई भाषण देने आप सब के पास नहीं आया हूँ। आप सब से बातचीत करना है, आपके भविष्य को लेकर, आपकी योजनाओं को लेकर, आपकी सोच को लेकर, आपकी समस्याओं को लेकर और विभिन्न मुद्दों पर। आदित्येश्वर शरण सिंह देव ने तीनों ही स्कूलों में छात्राओं से स्कूल के बाद पढ़ाई को लेकर उनकी क्या जिज्ञासा है, क्या सपने हैं, क्या बनना चाहते हैं, आगे कैरियर के विकल्प क्या है जैसे मुद्दों पर बात की। साथ ही स्कूल में छात्र-छात्राओं को होने वाली समस्या, लायब्रेरी, खेल गतिविधियों सहित पढ़ाई को लेकर क्या व्यवस्था होनी चाहिए, कितनी अभी है, इस पर चर्चा की। सकूली छात्राओं ने भी खुल कर गांव, घर, स्कूल सहित अपने सोच, सपनों एवं कैरियर को लेकर बात की एवं आगे होने वाली समस्या एवं मार्गदर्शन को लेकर सवाल पूछे। जिला पंचायत उपाध्यक्ष आदित्येश्वर शरण सिंह देव ने सभी को साइकिल मिलने पर शुभकामनाएं दी तथा किसी भी तरह की समस्या होने पर सूचित करने कहा।

इस दौरान जिला पंचायत उपाध्यक्ष एवं रेडक्रॉस सोसायटी के चेयरपर्सन आदित्येश्वर शरण सिंह देव ने दरिमा रोड के निर्माण कार्य एवं कतकालो में पेयजल हेतु बने प्लांट सहित ग्रामीण क्षेत्रों में बन रहे विभिन्न निर्माण कार्यों का निरीक्षण किया साथ ही ग्रामीणों से कार्य की जानकारी भी ली, सड़क निर्माण से खुश हैं कि नहीं क्या कमियां हैं सहित कई विषयों पर आमजनों से चर्चा की। वहीं कतकालो फिल्टर प्लांट में शहर को पानी सप्लाई हेतु बने व्यवस्था को लेकर भी चर्चा की तथा कमियों को शीघ्र दूर करने के निर्देश दिये। इस दौरान श्रम कल्याण बोर्ड के अध्यक्ष शफी अहमद, जिला कांग्रेस अध्यक्ष राकेश गुप्ता, ब्लॉक कांग्रेस अध्यक्ष हेमंत सिन्हा, मो इस्लाम, अजय सिंह, राजू दीक्षित, सैयद अख्तर सहित अनेक कांग्रेस कार्यकर्ता एवं पदाधिकारी उपस्थित थे।