Latest:
ENTERTAINMENT

केंद्रीय संस्कृति राज्यमंत्री श्री अर्जुन राम मेघवाल जी ने किया आनंद कुमार गुप्त के कार्यों का पोस्टर विमोचन

मुंबई । वर्तमान भारत ।

मुंबई-सार्थक एवं संदेश पर सिनेमा के क्षेत्र में तेजी से उभर रहे छत्तीसगढ़ के कलाकार आनंद कुमार गुप्त के कार्यों का पोस्टर का विमोचन आज मुंबई विश्वविद्यालय के कलिना केंपस में सिने टॉकीज “सिने सृष्टि भारतीय दृष्टि”कार्यक्रम के अवसर पर किया गया। इस अवसर पर महाभारत में कृष्ण की भूमिका निभा चुके श्री नितीश भारद्वाज जी,सुप्रसिद्ध नाट्य निर्देशक बामन जी, पद्मश्री डॉ चंद्रप्रकाश द्विवेदी जी. पद्मश्री आशा पारेख जी.सहित सिनेमा से जुड़े कई विभूति उपस्थित थे।
इस अवसर पर केंद्रीय संस्कृति मंत्री श्री अर्जुन राम मेघवाल जी ने आनंद कुमार गुप्त के कार्यों की प्रशंसा की तथा उन्हें उज्जवल भविष्य की शुभकामनाएं भेज दी।
सर्व विदित हो कि इन दिनों मुंबई में “सिने टॉकीज’ सिने सृष्टि भारतीय दृष्टि का कार्यक्रम चल रहा है, इस अवसर पर पूरे देश से सिनेमा से जुड़े लोग उपस्थित हुए हैं इस कार्यक्रम में हिंदी,मराठी, गुजराती,तमिल, तेलुगू , कन्नड़ मलयाली, असमिया, भोजपुरी, छत्तीसगढ़ी सहित सिनेमा के सभी विधा से जुड़े हुए लोग इस बात पर मंथन कर रहे हैं की आजादी के इस अमृत महोत्सव के अवसर पर हमें सामाजिक सरोकार से जुड़ी विषयों एवं देश भक्ति तथा ऐतिहासिक विषयों पर संदेश पर फिल्मों का निर्माण करना चाहिए।इस महाकुंभ में सरगुजा छत्तीसगढ़ के आनंद कुमार गुप्त भी प्रमुखता से भाग ले रहे हैं।
इस कार्यक्रम के संबंध में आनंद कुमार ने बताया कि मैं सिनेमा से जुड़े छत्तीसगढ़ प्रदेश के होने के नाते फिल्म निर्माण से जुड़े हुए सभी लोगों को अपने प्रदेश में सिनेमा बनाने के लिए आमंत्रित कर रहा हूं, जिससे छत्तीसगढ़ का सिनेमा भी देश-विदेश मैं स्थापित हो सके।